फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Due to hard work and belief in principle, a full majority government was formed in the country in 30 years: Vidhan

कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम और बलिदान से मात्र 30 वर्षों में देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी : वंदना

Sun, 06 Apr 2025 09:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
Due to hard work and belief in principle, a full majority government was formed in the country in 30 years: Vidhan
फोट : 26पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली व अन्य पदाधिकारी झंडा लहरा
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को हुडा बाईपास स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली की अध्यक्षता में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय सहित शहर के प्रमुख चौक-चौराहों को पार्टी के झंडों से सजाया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

वहीं, कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर भी पार्टी के झंडे लगाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। लोगों का कहना था कि डॉ. वंदना पोपली के जिलाध्यक्ष बनने के बाद यह पहला स्थापना दिवस था, जिससे पूरा शहर भाजपामय नजर आया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना और उसके बाद कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम और बलिदान के परिणामस्वरूप ही मात्र 30 वर्षों में देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की वर्तमान मजबूती का श्रेय लाखों कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और उनके बलिदान को दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और त्याग की भावना ने ही भाजपा को इस मुकाम पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा देशहित को सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लिए हैं, जिससे देश को मजबूती मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed