{"_id":"640a1975f1168d600f055dd8","slug":"dtp-fired-bulldozer-on-illegal-construction-rewari-news-c-17-1-88694-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डीटीपी ने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डीटीपी ने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर
Thu, 09 Mar 2023 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की ओर से शहरी एवं नियंत्रित क्षेत्र में विकसित की जा रही कॉलोनियों में हुए निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बुलडोजर की मदद से टहना दीपालपुर व झज्जर रोड पर दो एकड़ में अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान लोगों ने डीटीपी की टीम का विरोध भी किया। जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने बताया कि वीरवार को टीम ने बुलडोजर की मदद से गांव टहना दीपालपुर व रेवाड़ी में झज्जर रोड पर दो एकड़ में विकसित की जा रही कॉलोनियों में आठ निर्माणाधीन कामर्शियल दुकानें, दो चारदीवारी पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि नियंत्रित एवं रिहायशी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें तथा प्लाट खरीदने से पहले डीटीपी कार्यालय से उस कॉलोनी की वैधता बारे सुनिश्चित करें। ताकि विभागीय कार्रवाई एवं आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके। इसके अलावा किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कॉलोनी काटने वाले प्रॉपर्टी डीलर आम जन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं।