फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DSP listened to the problems of villagers in Baharampur and Bass

Rewari News: डीएसपी ने बहरमपुर व बास में ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं

Wed, 19 Feb 2025 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
DSP listened to the problems of villagers in Baharampur and Bass
फोटो : 06डीएसपी विद्यानंद ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए। स्रोत : पीआरओ - फोटो : बच्चो के मॉडल देखते प्रधानाचार्य ।
कोसली। डीएसपी कोसली विद्यानंद ने ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बहरमपुर व बास गांव का दौरा किया। ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। डीएसपी विद्यानंद ने गांव की पंचायत व ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांव की सुरक्षा व पुलिस से संबंधित समस्याओं के बारे में जाना। साथ ही त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डीएसपी विद्यानंद ने कहा कि रेवाड़ी पुलिस का प्रयास है कि पुलिस व आमजन में दूरी न रहकर आपसी समन्वय रहे। पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध एवं अपराधियों व गैरकानूनी धंधा करने वालों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाया जा सकता है। कहा कि सरकार की ओर से नशे के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम में आमजन आगे आकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अग्रणी भूमिका निभाएं। डीएसपी के साथ थानाध्यक्ष कोसली निरीक्षक कश्मीर सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed