फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dry skin increases the problem of itching in winter

Rewari News: सर्दियों में रूखी त्वचा से खुजली की बढ़ी परेशानी

Thu, 29 Jan 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 29 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dry skin increases the problem of itching in winter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सर्दियों में रूखी त्वचा के कारण खुजली, जलन और लाल चकत्ते की शिकायत आम हो गई है। नागरिक अस्पताल की त्वचा रोग ओपीडी में त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ गई है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अनु जैन का कहना है कि मौसम में नमी कम होने और लोगों की गलत दिनचर्या के कारण यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है।
बताया कि सर्दियों में ठंडी हवा और कम नमी के कारण त्वचा का प्राकृतिक तेल खत्म होने लगता है। इससे त्वचा रूखी हो जाती है और खुजली शुरू हो जाती है। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों, बच्चों और पहले से त्वचा रोग से ग्रसित लोगों में यह परेशानी ज्यादा होती है। कई मरीजों में खुजली इतनी बढ़ जाती है कि त्वचा पर खरोंच के निशान और घाव तक बन जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अधिकतर लोग सर्दियों में गर्म पानी से लंबे समय तक स्नान करते हैं और बार-बार साबुन का प्रयोग करते हैं, जिससे त्वचा और अधिक रूखी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अनु जैन ने बताया कि सर्दियों में त्वचा की देखभाल बेहद जरूरी है। हल्के गुनगुने पानी से ही स्नान करें और नहाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजर या नारियल तेल का उपयोग जरूर करें।
साबुन का प्रयोग सीमित रखें और माइल्ड या मेडिकेटेड साबुन का ही इस्तेमाल करें। दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं और भोजन में हरी सब्जियां, फल और ड्राई फ्रूट्स शामिल करें।

उन्होंने यह भी सलाह दी कि ऊनी कपड़े सीधे त्वचा पर न पहनें, पहले सूती कपड़े पहनें उसके बाद ऊनी वस्त्र पहनें। यदि खुजली ज्यादा हो, त्वचा पर लाल चकत्ते, पपड़ी या सूजन दिखाई दे तो तुरंत त्वचा रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed