{"_id":"5f0b41a28ebc3e63b511e222","slug":"drunken-teo-groups-clash-with-each-other-rewari-news-rtk563727247","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे पर गाना बदलने को लेकर नशे में धुत्त दो गुट आपस में भिड़े, 34 वर्षीय व्यक्ति को ईंट व लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबे पर गाना बदलने को लेकर नशे में धुत्त दो गुट आपस में भिड़े, 34 वर्षीय व्यक्ति को ईंट व लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घ
विज्ञापन
कोसली थाना क्षेत्र के गांव कारौली में एक ढाबा पर शराब पीने के बाद गाना बदलने को लेकर हुए विवाद में एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के एक युवक को ईंट व लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर फरार हो गए, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। आसपास के लोगों ने घायलों को कनीना के अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बाहला निवासी करीब 34 वर्षीय सुदेश क ो मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। बता दें कि दो दिन पूर्व भी बिठवाना की सब्जी मंडी में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक आढ़ती पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। लगातार बढ़ती वारदातों को देखकर लग रहा है कि शहर की कानून व्यवस्था पटरी से उतरती जा रही है।
जानकारी के अनुसार गांव छितरौली निवासी दीपक, विकास व एक अन्य युवक कारौली गांव के एक ढाबा पर शराब पी रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे बहाला निवासी सुदेश, सतीश व प्रदीप बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। उस समय ढाबा पर गाना बज रहा था। सुदेश ने ढाबा संचालक से गाना बदलने के लिए कहा, लेकिन पहले से शराब पी रहे छितरौली निवासी युवकों ने गाना बदलने का विरोध किया। इससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि छितरौली के युवकों ने सतीश के सिर में ईंट दे मारी, जिससे वह गिर गया। इसके बाद बहाला निवासी प्रदीप नाका पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना देने चला गया। पीछे से तीनों युवकों ने अकेला पाकर सुदेश को लाठी-डंडों व पत्थरों से पीट-पीटकर मौत के घट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को कनीना के अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुदेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घायल सतीश की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वारदात स्थल से महज 100 मीटर दूरी पर पुलिस नाका
जिस ढाबा पर दोनों गुटों में विवाद हुआ था। उससे महज 100 मीटर की दूरी पर पुलिस का नाका है, जिस पर दो पुलिसकर्मी हर वक्त तैनात रहते हैं। वारदात के वक्त भी वहां पुलिसकर्मी तैनात थे। हालांकि पीड़ितों में से एक युवक ने पुलिस कर्मियों को सूचना भी दे दी थी। अगर समय रहते सुदेश को उपचार मिल जाता तो संभवतया उसकी जान को बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
कर्फ्यू के बाद भी क्यों खुला था ढाबा
बता दें कि कोरोनाकाल के कारण जिला में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाया हुआ है। इसके बाद भी कारौली गांव का ढाबा संचालक रातभर लोगों को न केवल खाना खिला रहा था बल्कि शराब भी परोस रहा था। जबकि उसके समीप ही पुलिस नाका है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या पुलिस संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।
नशे ने दो बच्चों से पिता व महिला से छीना सुहाग
तमाम सरकारी व गैर सरकारी संगठनों की ओर से नशे के खिलाफ अभियान चलाए जाते हैं, बावजूद इसके लोग सीख नहीं ले रहे हैं। शनिवार की रात की वारदात भी इसी का परिणाम है। यदि आरोपी नशे में धुत्त न होते तो शायद सुदेश की जान नहीं जाती। वहीं सुदेश के दो बच्चे भी बिना बाप के नहीं रहते। एक बार फिर से नशे के चलते एक महिला ने अपना सुहाग व दो बच्चों ने अपने पिता को खो दिया है। बहाला निवासी सुदेश किसान था।
आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तार: डीएसपी
कोसली के डीएसपी महेंद्रपाल ने कहा कि दो नामजद व एक अन्य आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान छितरौली निवासी दीपक व विकास के रूप में हुई है।