{"_id":"674dfd370d5cf464e206ca2f","slug":"drivers-made-aware-by-placing-reflector-tape-on-more-than-100-vehicles-rewari-news-c-198-1-rew1001-212282-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 100 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर चालकों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 100 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर चालकों को किया जागरूक
विज्ञापन
22 नवंबर को प्रकाशित खबर
रेवाड़ी। जिला पुलिस ने धुंध में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए 100 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर वाहन चालकों को जागरूक किया। अमर उजाला की तरफ से सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार मुद्दा उठाया जा रहा है।
थाना माॅडल टाऊन प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर ने बताया कि अभय सिंह चौक रेवाड़ी पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत 100 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई है, जिनमें निजी, भारी वाहन, कॉमर्शियल, ट्रैक्टर ट्रॉली, ऑटो पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई है। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित स्पीड में ही वाहन चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी पुलिस इस अभियान को जारी रखेगी।
पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने बताया कि सर्दी के मौसम में सुरक्षित यातयात के प्रति सावधानी बरतनी जरूरी है। सुबह और रात में कोहरे के दौरान वाहन चालकों को अधिक सावधानी के साथ यातायात के नियमों पर पूरी तरह से ध्यान रखकर वाहन चलाने की आवश्यकता है, ताकि नागरिक सुरक्षित सफर कर सकें और सड़क पर कोई दुर्घटना न हो। नागरिकों को धुंध के मौसम में कम दृश्यता के कारण किसी प्रकार का कोई नुकसान व दुर्घटना न होने पाए, इसके लिए जिला पुलिस छोटे- बड़े, निजी और कॉमर्शियल वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का भी लगातार काम कर रही है। इस संबंध में सभी प्रबंधक अफसर व चौकी इंचार्ज को निर्देश दिए गए कि सर्दियों के मौसम में शहर व ग्रामीण इलाकों में ज्यादा से ज्यादा गश्त, पेट्रोलिंग करें। इसके अलावा सर्दियों के मौसम में होने वाले अपराधों के प्रति पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियम अनुसार चालान किए जाएं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से की अपील
-तेज रफ्तार में गति सीमा को न तोड़ें
-प्रेशर हॉर्न न बजाएं
-धुंध में लो बीम में गाड़ी चलाएं
-अपनी स्पीड को कम रखें
-रोड के बीच में अपने वाहन को कभी भी न रोकें
-वाहन को मोड़ते समय हमेशा इंडिकेटर का प्रयोग करें
-तेज आवाज में गाड़ी के अंदर संगीत ने बजाएं
-हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं
-रात के समय रिफ्लेक्टर टेप लगाएं
-सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करें
-नशा कर वाहन न चलाएं
-वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें
-वाहन चलाते समय अगर नींद आए तो वाहन न चलाएं, विश्राम कर लें।