फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Driver dies under suspicious circumstances in Rewari

Haryana: संदिग्ध परिस्थितियों में ड्राइवर की मौत, पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस कर रही जांच

Thu, 11 Sep 2025 11:57 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 11 Sep 2025 11:57 AM IST
सार

थाना प्रभारी गजराज ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी कि सनसिटी फाटक के पास एक युवक पेड़ से लटका हुआ है। मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां एक टैक्सी भी खड़ी थी।

विज्ञापन
Driver dies under suspicious circumstances in Rewari
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

रेवाड़ी में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पटौदी रोड स्थित सनसिटी फाटक के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान बावल क्षेत्र के कालड़ावास गांव निवासी करीब 26 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है। वह टैक्सी चलाने का काम करता था और आश्चर्य की बात यह रही कि उसका शव जिस स्थान पर मिला, वहीं उसकी टैक्सी भी खड़ी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही रेवाड़ी सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने सबसे पहले शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और घटनास्थल का निरीक्षण किया।  मौके पर जुटी भीड़ के बीच यह सवाल उठता रहा कि आखिर एक युवक ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया या फिर इस मौत के पीछे कोई और वजह छिपी हुई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी गजराज ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी कि सनसिटी फाटक के पास एक युवक पेड़ से लटका हुआ है। मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां एक टैक्सी भी खड़ी थी। मृतक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई, जो पेशे से टैक्सी चालक था। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल इसे अज्ञात कारणों से जोड़कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि प्रदीप ने आत्महत्या की या उसकी मौत के पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उनसे यह जानने की कोशिश की जा रही है कि प्रदीप पिछले कुछ दिनों से मानसिक दबाव में था या किसी प्रकार के विवाद में उलझा हुआ था।

टैक्सी पास में खड़ी मिलने से यह आशंका भी जताई जा रही है कि प्रदीप खुद गाड़ी चलाकर यहां आया और किसी कारणवश उसने पेड़ पर फंदा लगा लिया। हालांकि यह भी संभावना है कि उसे यहां किसी ने बुलाया हो और बाद में उसकी हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिया गया हो।

फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर बेहद सतर्क है और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों से पर्दा उठ पाएगा। परिजनों और आसपास के लोगों के बयान जांच में अहम भूमिका निभाएंगे। इस घटना ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव में भी शोक का माहौल है। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर प्रदीप की मौत के पीछे सच्चाई क्या है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed