फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dream home will be expensive, collector rates will increase

Rewari News: सपनों का आशियाना होगा महंगा, कलेक्टर रेट बढ़ेंगे

Thu, 07 Dec 2023 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 07 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dream home will be expensive, collector rates will increase
रेवाड़ी। शहर में अपना घर बनाना हो या व्यवसाय के लिए भूमि खरीदनी हो, नए साल के बाद काफी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। कारण यह है कि नए प्रस्तावित कलेक्टर रेट में काफी उछाल देखने को मिल रहा है। हाईवे मेजर रोड-लिंक रोड के साथ लगते गांव में 20 से 87.5 प्रतिशत, शहर में व्यावसायिक जमीन पर 20 से लेकर 61 प्रतिशत, रिहायशी जमीन पर 20 से लेकर 52 प्रतिशत तक की वृद्धि देखने को मिल रही है। झज्जर रोड पर सर्कुलर रोड से रेलवे फाटक तक 26.25 प्रतिशत, धारूहेड़ा चुंगी से दिल्ली रोड पर स्टेडियम सड़क के दोनों और 26.25 प्रतिशत, नई सब्जी मंडी से पुरानी सब्जी मंडी तक 35 तक बढ़ोतरी के कलेक्टर रेट जारी किए गए हैं। बावल रोड पर सर्कुलर रोड से महाराणा प्रताप चौक तक और सर्कुलर रोड सड़क के साथ नारनौल रोड चौक से वाया बस स्टैंड तक 26.25 प्रतिशत बढ़ोतरी के संकेत हैं। यह सभी व्यवसायिक रेट प्रति वर्ग गज के हिसाब से बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूशन पर्पज सेक्टर अधिकृत लाइसेंस कॉलोनी में 61.25 प्रतिशत बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, अभी यह प्रस्तावित दरें हैं। प्रशासन का कहना है कि आपत्तियां आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। एकदम से इतनी अधिक दरें नहीं हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि कुछ गड़बड़ी भी हो सकती है। हालांकि, आपत्तियां और दावे आने के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन




रिहायशी फ्लैट सेक्टर-4 और 10 में 61.5 प्रतिशत

कोनसीवास से बावल रोड पर सर्कुलर रोड से रेवाड़ी की सीमा तक करीब 52.5 फ़ीसदी बढ़ोतरी के संकेत हैं। हुड्डा सेक्टर 3, 4, 5, 10, 17, 18, 19 की रिलीज भूमि रेजिडेंशियल में 26.25 प्रतिशत, जीएसएच सोसाइटी रेजिडेंशियल फ्लैट सेक्टर 4 और 10 की निवास भूमि में 61.5 प्रतिशत, फ्लैट्स ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी लाइसेंस कॉलोनी में 61.25 प्रतिशत, बिल्डिंग फ्लोर लाइसेंस रेजिडेंशियल में 61.25 प्रतिशत, हुडा सेक्टर और अन्य कॉलोनी, पुरानी एमसी एरिया में 26.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यावसायिक जमीन का रेट (वर्ग गज)

स्थान पुराने रेट पूर्वानुमानित दर इजाफा (प्रतिशत में)
गंज बाजार 57000 71962 26.25
बीएमजी माल 9000 11362 26.25
पुरानी शहर काॅलोनी 8000 10100 26.25
काठ मंडी कॉमर्शियल 76000 95950 26.25
केवल बाजार कॉमर्शियल 77500 94843 26.25
केएम टावर्स कॉमर्शियल शाप 3500 4418 26.25
नई सब्जी मंडी 70000 88375 26.25
बाराहाजारी 79000 99737 26.5
पंजाबी मार्किट 90000 113625 26.25
मोहल्ला कलोनियक 38000 51300 35
शापिंग सेंटर सेक्टर 5 46000 66125 43.75
भेरूचौक के आसपास 57000 81937 43.75
हुडा सेक्टर 3 कॉमर्शियल 60000 91500 52.5
हुडा सेक्टर 4 कॉमर्शियल 50000 76250 52.5
पुरानी शहर काॅलोनी (जीएफ) 5000 8062 61.25

----------------
रिहायशी जमीन का रेट (वर्ग गज)

स्थान पुराने रेट पूर्वानुमानित दर इजाफा (प्रतिशत में)
न्यू आदर्श नगर कुतुबपुर मौला 10000 12250 22.5
कुतुबपुर अंदर आबादी 10000 12500 22.5
सुभाष नगर 14000 17150 22. 5
शक्ति नगर 18000 22050 22.5
शांति नगर 12000 14700 22.5
टीपी स्कीम 9 कॉलोनी 20000 24500 22.5
मधु विहार 14000 17150 22.5
नई आबादी 10000 12250 22.5
गांधी नगर 15000 18375 22.5
चोदरी वाडा 15000 18375 22.5
गुलाबी बाग कुतुबपुर मौला 10000 12500 25
जसवंत नगर कुतुबपुर मौला 10000 12500 25
बंजरवाड़ा 12000 15150 26.25
विकास नगर कुतुबपुर मौला 10000 12625 26.25
गणपत नगर 15000 18937 26.25
साउथ सिटी 16000 20200 26.25
साजन काॅलोनी 12000 15150 26.25
कंपनी बाग 15000 18937 26.25
लक्ष्मी नगर 12000 1515026 26.25
मॉडल टाउन एक्सटेंशन25000 31562 26.25
सेक्टर 3 28000 35350 26.28
नई बस्ती 12000 15150 26.25
न्यू आदर्श नगर 10000 12625 26.25
सैयद सराय 12000 15150 26.25
अर्जुन नगर 12000 15600 30
मॉडल टाउन रेजिडेंशियल 33000 42900 30
विकास नगर 10000 13000 30
उत्तम नगर 12000 15600 30
आनंद नगर 12000 15600 30
घीसा की धानी 12000 15600 30
शिव कॉलोनी 10000 13125 31.25
सरस्वती विहार कालका रोड 12000 16200 35
सती कॉलोनी 12000 16200 35
सेक्टर 1 28000 37800 35
सेक्टर 4 28000 37800 35
महावीर नगर 14000 18900 35
मेहरवाड़ा 12000 16200 35
मुक्तिवाड़ा 12000 16200 35
सनसिटी 20000 27000 35
विकास नगर कालका रोड 12000 16500 37.5
आजाद नगर 10000 14375 43.75
पूर्ण नगर 12000 17250 43.75
गौतम नगर 15000 21562 43.75
यादव नगर कुतुबपुर मौला 10000 14500 45
हाउसिंग बोर्ड कालोनी 16000 24400 52.5
कृष्णा नगर 20000 30500 52.5


स्टेट हाईवे मेजर रोड- लिंक रोड के साथ लगते गांव में भी रेट का होगा इजाफा

स्थान पुराने रेट पूर्वानुमानित दर इजाफा (प्रतिशत में)

भूडला 6300000 7875000 25
पीथनवास 4200000 5302500 26.25
पोहकरपुर 6300000 7953750 26.25
फदनी 2760000 3484500 26.25
बिहारीपुर 27600003484500 26.5
बोलनी 4800000 6060000 26.25
बिकानेर 6300000 8205000 35
बेरली खुर्द 2760000 3726000 35
भूरथल जाट 2760000 3795000 37.5
डवाना 7200000 9900000 37.5
बखापुर 6000000 8325000 43.75
बाढ जेठू 2760000 3967500 43.75
बालावास अहीर 2760000 4002000 45
बालावास जमापुर 2760000 4450500 61.25
फिदेड़ी 6300000 12261250 78.75
कमालपुर 6300000 11812500 87.5

नोट: ये आंकड़े कृषि योग्य भूमि के प्रति एकड़ में हैं।


कोट
1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक के प्रस्तावित कलक्टर रेट के आपत्ति व सुझाव के लिए जिले की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। 7 दिसंबर अंतिम दिन था।
-राहुल हुड्डा, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed