{"_id":"691b615d451907a3740173cd","slug":"dr-adesh-saxena-receives-life-time-achievement-award-rewari-news-c-198-1-rew1001-229096-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डॉ. आदेश सक्सेना को मिला लाइफ-टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डॉ. आदेश सक्सेना को मिला लाइफ-टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
विज्ञापन
डॉ. आदेश सक्सेना
- फोटो : संवाद
रेवाड़ी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रेवाड़ी के सदस्य डॉ. आदेश सक्सेना को एसोसिएशन ऑफ ऑटोलैरिंगोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया हरियाणा स्टेट ब्रांच की लाइफ-टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2025 के लिए चुना गया है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें फरीदाबाद में प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार डॉ. सक्सेना को ईएनटी क्षेत्र में उनके दशकों लंबे उत्कृष्ट योगदान, उच्च स्तरीय चिकित्सकीय आचरण, रोगी-सेवा, युवा चिकित्सकों के मार्गदर्शन तथा सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति उनके समर्पण के लिए दिया जा रहा है।
आईएमए रेवाड़ी के अध्यक्ष डॉ. दीपक शर्मा, सचिव डॉ. मनीष तनेजा, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. कृतिका पांडे, कोषाध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार सहित सभी पदाधिकारियों ने डॉ. सक्सेना को बधाई देते हुए कहा कि उनका सेवाभाव, निष्ठा और ईमानदारी पूरी चिकित्सक बिरादरी के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
संगठन ने कहा कि डॉ. सक्सेना की यह उपलब्धि न केवल आईएमए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उनके कार्यों और मरीजों के प्रति उनकी संवेदनशीलता ने हमेशा समाज में चिकित्सा सेवा की एक मिसाल कायम की है।