फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DPR is being prepared regarding construction of 3 additional lanes on Masani Barrage.

Rewari News: मसानी बैराज पर 3 अतिरिक्त लेन के निर्माण के संबंध में डीपीआर हो रही तैयार

Mon, 07 Apr 2025 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
DPR is being prepared regarding construction of 3 additional lanes on Masani Barrage.
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडक - फोटो : संवाद
रेवाड़ी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके कार्यालय में मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत ने गडकरी के समक्ष गुरुग्राम पटौदी रेवाड़ी नेशनल हाईवे निर्माण में हो रही देरी, मानेसर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण शुरू न होने, बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य बंद होने, पचगांव चौक पर फ्लाईओवर व अंंडरपास, राठीवास व सालावास अंडरपास, बावल चौक फ्लाईओवर, मसानी बैराज पर जयपुर की ओर तीन लेन के अतिरिक्त निर्माण, हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक नेशनल हाइवे निर्माण के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

राव इंद्रजीत ने गडकरी को गुरुग्राम पटौदी रेवाड़ी नेशनल हाइवे के निर्माण में हो रही देरी के संबंध में बताते हुए कहा कि दो बार निर्माण पूरा करने की डेडलाइन मिस हो चुकी है। उन्होंने कहा कि निर्माण का ठेका लेने वाली कंपनियों ने इसे 3 स्तर पर सब लेट कर दिया, जिसके कारण दूसरी कंपनी इसका निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ कर पाएंगी इस पर संशय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर गडकरी ने अधिकारियों से रिपोर्ट तलब करते हुए कहा है कि वे निर्माण में देरी करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। अधिकारियों ने गडकरी को बताया कि बिलासपुर फ्लाईओवर के निर्माण के लिए पूर्व निर्माण करने वाली कंपनी को बदलकर दूसरी कंपनी को टेंडर देने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। 15 अप्रैल को ये टेंडर खोले जाएंगे। मई तक इन कंपनियों को टेंडर देने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी और जून के प्रथम सप्ताह में इन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गडकरी ने कहा कि निर्माण में हो रही देरी के चलते इन योजनाओं के निर्माण की राशि में भी खासी वृद्धि हो गई है, यह सब अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही से हुआ है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-----------------
पास मसानी बैराज पर बनेगी 3 अतिरिक्त लेन:
बैठक में अंडरपास के बारे में अधिकारियों ने कहा कि सालावास चौक पर भी अंडरपास का निर्माण अप्रैल माह के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों की ओर से बताया गया कि करीब एक दर्जन ओवरब्रिज के निर्माण के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने एक जगह पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया है। धारूहेडा के पास मसानी बैराज पर जयपुर की ओर 3 अतिरिक्त लेन के निर्माण के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में डीपीआर तैयार की जा रही है। हरियाणा सरकार से निर्माण के लिए अनुमति की प्रक्रिया कर दी गई है जिसके जल्द मंजूरी मिल जाएंगी।



दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन प्रतिदिन नए निर्माण हो रहे:

बैठक में खेडकी दोला टोल प्लाजा हटाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। राव ने गडकरी से कहा कि गुड़गांव निवासी चारों ओर जाने के लिए टोल की राशि का भुगतान कर रहे हैं। राव ने कहा कि खेडकी दौला टोल की मियाद व उसके निर्माण से भी अधिक की वसूली कंपनियों की ओर से की जा चुकी हैस लिहाजा इसे पूर्ण रूप से ही हटा देना चाहिए। इस पर गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से टोल प्लाजाओं को हटाने को लेकर नई पॉलिसी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन प्रतिदिन नए निर्माण, नए फ्लाईओवर, नए अंडरपास जरूरत के हिसाब से बनाए जा रहा है, जिसकी राशि भी वर्तमान में बने हुए टोल प्लाजाओं से ही एकत्र राशि में से खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि टोल संग्रहण की राशि को इसी राष्ट्रीय राजमार्ग के सुधारीकरण के लिए खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed