{"_id":"6186be86f0f38b614a06640a","slug":"double-murder-even-after-three-days-the-hands-of-the-police-are-empty-rewari-news-rtk6290961145","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड : तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे हत्याकांड : तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। दीपावली के दिन स्थानीय बस स्टैंड का पास कार में बैठे गांव भाकली निवासी दो युवकों की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वो अभी तक आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। उधर, पुलिस का कहना है कि टीमें आरोपियों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।
चार नवंबर को दीपावली के दिन गांव भाकली निवासी ईशु उर्फ यशदेव और आकाश उर्फ बादशाह कार में कोसली बस स्टैंड के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान मास्क लगाए पहुंचे दो बदमाशों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस शुक्रवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया था। मृतक युवक यशदेव उर्फ ईशू की मां सुषमा देवी ने सात लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में सुषमा देवी ने गांव भाकली निवासी फौजी जोखी, विरेंद्र उर्फ कर्नल, गांव धनिया का प्रवेश, गांव आंबोली निवासी दीपक, गांव साल्हावास निवासी डाकू, रेलवे स्टेशन क्षेत्र निवासी गोलू उर्फ सचिन व प्रवीण और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। कोसली थाना पुलिस और अपराध अनुसंधान शाखा (सीआइए) की टीमें बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस की ओर से कुछ स्थानों पर दबिश भी दी गई, लेकिन अभी तक हमलावरों का सुराग नहीं लग पाया है।
‘रंजिश के चलते हुए थी हत्या’
गांव भाकली निवासी हिमांशु और ईशु उर्फ यशदेव के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। दोनों पक्षों के बीच कई बार मारपीट भी हो चुकी थी। हिमांशु और उसके साथियों ने गत 25 अगस्त को यशदेव पर जानलेवा हमला भी किया था, जिसमें पुलिस से वह बाल-बाल बच गया था। पुलिस ने यशदेव की शिकायत पर गांव भाकली निवासी हिमांशु, आंबोली निवासी दीपक, रेलवे स्टेशन क्षेत्र निवासी गोलू उर्फ सचिन, साल्हावास निवासी विक्की उर्फ डाकू, गांव धनिया निवासी प्रवेश सहित सात-आठ युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। हिमांशु सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अन्य फरार चल रहे थे।