{"_id":"6aef6ecbfb64a7276101ec85","slug":"dont-rush-just-because-of-attractive-offers-exercise-caution-when-shopping-online-rewari-news-c-198-1-sroh1010-248408-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ऑफर्स के लालच में न करें जल्दबाजी, ऑनलाइन खरीदारी में बरतें सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ऑफर्स के लालच में न करें जल्दबाजी, ऑनलाइन खरीदारी में बरतें सतर्कता
Sun, 08 Nov 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। त्योहारी सीजन में ऑनलाइन खरीदारी के दौरान साइबर ठगी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि साइबर अपराधी आकर्षक डिस्काउंट, गिफ्ट वाउचर और सीमित समय के ऑफर का लालच देकर लोगों को फर्जी लिंक भेजते हैं। ऐसे ऑफर्स पर भरोसा करने से पहले वेबसाइट और विक्रेता की विश्वसनीयता जांचना जरूरी है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी के लिए हमेशा विश्वसनीय वेबसाइट या आधिकारिक एप का इस्तेमाल करें। सोशल मीडिया या सर्च इंजन पर दिखाई देने वाले कस्टमर केयर नंबरों का सत्यापन किए बिना संपर्क न करें।
किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी, कार्ड नंबर या बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। उन्होंने बताया कि साइबर ठग पार्सल अटकने, पता अपडेट करने, अतिरिक्त डिलीवरी चार्ज और रिफंड के नाम पर फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना सकते हैं। ऐसे मैसेज में दिए गए लिंक खोलने या क्यूआर कोड स्कैन करने से पहले उनकी सत्यता जांच लें।
विज्ञापन
पैसे प्राप्त करने के लिए यूपीआई पिन दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती। एसपी ने कहा कि असामान्य रूप से सस्ता ऑफर मिलने पर जल्दबाजी में भुगतान न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं।