फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Diwali marketing

लंबे अरसे बाद बाजारों में शुभ लाभ को लौटने लगी मुस्काराहट

Fri, 29 Oct 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Diwali marketing
ज्वैलरी की दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक। - फोटो : Rewari
कोरोना संक्रमण का असर कम होने से लोगों को राहत मिली है। व्यापारियों को इस बार बेहतर कारोबार करने की उम्मीद है। दिवाली के त्योहार को लेकर व्यापारियों की ओर से भी विशेष तैयारी की गई है। बाजारों में खरीदारी को लेकर काफी दिन से लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। दिवाली की तैयारियों को लेकर जोरों पर खरीदारी हो रही है। इसके लिए दुकानदार आफर भी दे रहे हैं। दिवाली पर और भी बंपर सेल की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रानिक्स सामान पर भी खूब आफर आ रहे हैं। ज्वैलर्स के यहां भी अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। कपड़ों की खरीदारी के लिए भी बड़ी तादाद में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बाजारों में नप की ओर से अतिक्रमणकारियों पर भी कार्रवाई जारी है। नगर परिषद की टीमें बाजार में पहुंचकर चालान काट रही है अब बाजार में खरीददार आ रहे हैं। इस बार दिवाली पर अच्छे कारोबार की पूरी उम्मीद है। नगर परिषद चेयरपर्सन ने अतिक्रमण हटाने के लिए अच्छी पहल की है। अब व्यापारियों को भी अपने स्तर पर प्रयास करने की आवश्यकता है ताकि त्योहार के समय बाजार व्यवस्थित रहे और जाम न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed