{"_id":"68360bd5524be82aea05f4a0","slug":"divyam-and-himanshi-stood-first-in-the-chess-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-220171-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शतरंज स्पर्धा में दिव्यम और हिमांशी रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शतरंज स्पर्धा में दिव्यम और हिमांशी रहीं प्रथम
Wed, 28 May 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 28 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 10रेवाड़ी। धारूहेड़ा स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय चेस प्रतियोगिता में
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। जिला शतरंज संघ की ओर से मंगलवार को 13वीं अंडर 11 व 17 जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता धारूहेड़ा स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित की गई। इसमें अंडर-11 आयु वर्ग की बालक व बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में दिव्यम और हिमांशी रहीं प्रथम रहे।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के अंडर- 11 व 17 आयु वर्ग के 46 खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्पर्धा का उद्घाटन और समापन संघ के सचिव गोविंद शर्मा ने किया। विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। गोविंद शर्मा ने बताया कि 28 व 29 जून को झज्जर में आयोजित 29वीं राज्यस्तरीय अंडर-11 व 17 चेस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा।
शतरंज की अंडर-11 आयु वर्ग (बालक) की स्पर्धा में दिव्यम प्रथम, हर्षित द्वितीय व भव्य तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-11 आयु वर्ग लड़कियों की स्पर्धा में हिमांशी प्रथम, वैश्वी द्वितीय और छात्रा आरवी तृतीय स्थान पर रही। अंडर-17 आयु वर्ग (बालक) की स्पर्धा में कार्तिक प्रथम, हितेश द्वितीय और विक्रम तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर अरुण कोच, नितिन कुमार, दिलीप कुमार, कुनाल, नीतू, योगेश सोलंकी, राहुल, भारत कुमार, जय कुमार, भावना, जतिन कुमार आदि कोच उपस्थित रहे।