{"_id":"67e59a2f30b4299b110ea7da","slug":"divisional-commissioner-visited-the-grain-market-and-inspected-the-system-rewari-news-c-198-1-rew1001-217041-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मंडलायुक्त ने अनाज मंडी का दौरा कर जांची व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मंडलायुक्त ने अनाज मंडी का दौरा कर जांची व्यवस्था
Fri, 28 Mar 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 05गुरुग्राम मंडल आयुक्त आरसी बिधान रेवाड़ी अनाज मंडी में जांच करते हुए। स्रोत : डीपीआर
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गुरुग्राम मंडल के आयुक्त रमेश चंद बिधान ने वीरवार को उपायुक्त अभिषेक मीणा और उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह के साथ रेवाड़ी मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था जांची। मंडलायुक्त ने फसल खरीद प्रक्रिया को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के हितों को मद्देनजर रखते हुए कृषि उत्पादन के दौरान हर सम्भव सहयोग कर रही है। किसानों की फसल खरीद पारदर्शी ढंग से करने को लेकर सजग है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंंधित अधिकारियों व किसानों से बातचीत की। उन्होंने मंडी परिसर में पर्याप्त बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था और किसानों के लिए अन्य सुविधाओं पर ध्यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए व्यवस्था की है।
उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपनी सरसों की फसल को अच्छी तरह से सुखाकर व साफ करके मंडी में लाएं ताकि उन्हें उनकी फसल का उचित रेट मिल सके। सरकारी एजेंसियां सुनिश्चित करेंगी कि किसानों को एमएसपी का पूरा लाभ मिले और खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चले।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक रेवाड़ी मंडी में 32347 क्विंटल सरसों की आवक हुई है जिसका उठान हैफेड कर रही है। बावल मंडी में 4716 क्विंटल सरसों की आवक हुई, जिसका उठान हरियाणा राज्य भंडारण निगम कर रहा है। इस अवसर पर डीएमओ सत्यप्रकाश, मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।