{"_id":"698e17096e454784c00f5396","slug":"district-level-essay-writing-competition-kunjan-first-rewari-news-c-198-1-rew1001-233495-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता कुंजन प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता कुंजन प्रथम
विज्ञापन
जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता बच्चों को सम्मानित करते शिक्षक। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। भाड़ावास गेट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा राज्य सहकारी विकास के तत्वावधान में जिलास्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुंजन प्रथम, ईश्वर द्वितीय और प्रिया तृतीय रहे। योगेश और चंचल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विजेताओं को नकद राशि, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 40 विद्यार्थियों ने युवा उत्थान में सहकारिताओं की भूमिका और महिला सशक्तिकरण सहकारिताओं द्वारा विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजेश वर्मा उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्राचार्य विनोद यादव ने की। शिक्षा अनुदेशक पूनम यादव और शिक्षाविद मनोज कुमार वशिष्ठ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्राचार्य विनोद यादव ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से युवाओं और महिलाओं का सशक्तिकरण देश की प्रगति का आधार है। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व रिफ्रेशमेंट वितरित किए गए।