{"_id":"6765b0d29cb53b25bb0d135c","slug":"district-bar-association-elections-on-28th-february-rewari-news-c-198-1-rew1001-213002-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 28 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 28 फरवरी को
Fri, 20 Dec 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 04अधिवक्ताओं को चेंबर राशि वापस करने के लिए प्रयास करते सचिव मनप्रिय, सह सचिव टार्जन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 28 फरवरी 2025 को होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इससे पहले यह चुनाव दिसंबर के दूसरे सप्ताह में कराए जाते थे।
चुनाव को लेकर बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के साथ वकीलों में कुछ विवाद था, जिसके कारण यह मामला सुप्रीम कोर्ट में गया था। अब स्थिति साफ हो गई है और 28 फरवरी को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव कराए जाएंगे। जिला बार एसोसिएशन में प्रधान, उप प्रधान, सचिव, सह-सचिव व कोषाध्यक्ष के पदों के लिए चुनाव लड़े जाते हैं। इस बार भी चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद से ही जिला बार एसोसिएशन ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव हमेशा दिसंबर के दूसरे शुक्रवार को चुनाव कराया जाता रहा है लेकिन इस बार चुनाव देरी से कराए जा रहे हैं।
चुनाव की घोषणा होते ही अधिवक्ता उत्साहित हो उठे हैं। विभिन्न पदों पर दावेदारी करने वाले अधिवक्ताओं ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। जिला बार एसोसिएशन में 3382 अधिवक्ता पंजीकृत हैं। जिला बार एसोसिएशन में चुनाव के मद्देनजर वर्तमान कार्यकारिणी ने अधिवक्ताओं को पूर्व की बकाया राशि देने के लिए सूचना दी है। सभी अधिवक्ताओं का बकाया चंदा राशि देने के लिए भी कहा गया है।
-
वर्जन
चुनाव को लेकर बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा की ओर से कोई अधिकृत पत्र नहीं आया है लेकिन सोशल मीडिया पर पत्र आने से यह तय हो गया है कि चुनाव 28 फरवरी को ही कराए जाएंगे। इसके पूर्व मतदाता सूची तैयार की जाएगी और मतदाता सूची में किसी को एतराज हो तो वह अपने मत को ठीक कर सकता है।-विश्वामित्र यादव, प्रधान, जिला बार एसोसिएशन ।