फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   District Bar Association election nominations will be filled on 16, two and three

Rewari News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव का 16 को, दो व तीन को भरे जाएंगे नामांकन

Tue, 29 Nov 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
District Bar Association election nominations will be filled on 16, two and three
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है, जिसके तहत आगामी 16 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए 2 व 3 दिसंबर को नामांकन पत्र भरे जाएंगे।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 16 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराए जाएंगे। इस चुनाव में प्रत्येक वर्ष की तरह ही 5 पदों के लिए चुनाव कराए जाते हैं। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव सम्मिलित हैं। इस चुनाव की प्रक्रिया के तहत कार्यक्रम की घोषणा मंगलवार को की गई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अनुसार 2 दिसंबर को दोपहर एक बजे से चार बजे तक और 3 दिसंबर को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की छटनी का कार्य 3 दिसंबर को तीन बजे से चार बजे तक किया जाएगा। इसके बाद 5 दिसंबर को 11 बजे से 2 बजे तक कोई भी प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेगा। सही कर पाए गए सभी प्रत्याशियों की अंतिम सूची 5 दिसंबर को 3 बजे नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। 5 पदों के लिए 1691 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग 16 दिसंबर को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक कर सकेंगे। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कराई जाएगी और रिजल्ट घोषित किया जाएगा। आगामी 19 दिसंबर को चुने गए प्रत्याशियों को शपथ जिला बार रूम में दोपहर एक बजे दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed