फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dispute over seat seat, scuffle between girl students

सीट पर बैठने को लेकर हुआ विवाद, छात्राओं के बीच हाथापाई

Fri, 27 May 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dispute over seat seat, scuffle between girl students
रेवाड़ी। शहर में लड़कियों के दो गुटों के बीच मारपीट का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में दो लड़कियां एक दूसरे पर जमकर थप्पड़-मुक्के बरसा रहीं हैं। वहीं दोनों गुट की कुछ लड़कियां उन्हें छुड़ाने की कोशिश कर रही हैं। वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी भी भीड़ के साथ दिख रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, झगड़े का वायरल वीडियो रेवाड़ी सिटी बस स्टैंड का है। यहां सेक्टर-18 स्थित गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने वाली दो छात्राओं के बीच शुक्रवार को सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में खुन्नस पनप गई। इसके बाद दोनों छात्राएं अन्य साथी स्टूडेंट्स के साथ घर जाने के लिए दोपहर बाद बस स्टैंड पर पहुंचीं। बस स्टैंड पर भी उनके बीच फिर से तू-तू मैं-मैं हो गई। इसके बाद एक लड़की शिकायत करने बस स्टैंड चौकी पहुंच गई। बात इतनी बढ़ी कि जब लड़की उसे बुलाने पहुंची तो दोनों के बीच हाथापाई हो गई। देखते ही देखते दोनों लड़कियों में थप्पड़-मुक्के चले। इस बीच उनके गुट की दूसरी छात्राओं ने भी हाथ साफ कर दिया। काफी देर हंगामा होता देख बस स्टैंड चौकी इंचार्ज राजेंद्र और एचसी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों छात्राओं को अलग किया।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर लड़कियों के गुट के आपस में भिड़ने के बाद भीड़ जमा हो गई। भीड़ में शामिल लोगों ने लड़कियों को छुड़ाने की बजाय वीडियो बनाना शुरू कर दिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों छात्राओं को समझाकर भेजा घर
बस स्टैंड चौकी इंचार्ज राजेंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों छात्राओं के बीच मामूली सी बात पर झगड़ा हुआ था। जैसे ही झगड़े का पता चला तुरंत बाद दोनों को अलग-अलग कर दिया। साथ ही उनके अभिभावकों को बुलाकर दोनों को समझाया गया। दोनों कॉलेज की स्टूडेंट हैं, उनके बीच कॉलेज में ही किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed