{"_id":"6aea1ebeaa24fb8f190c23c1","slug":"dispute-over-land-municipal-council-issues-notice-for-removal-of-boundary-wall-rewari-news-c-198-1-rew1001-248233-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जमीन को लेकर विवाद, चहारदीवारी हटाने के लिए नगर परिषद ने दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जमीन को लेकर विवाद, चहारदीवारी हटाने के लिए नगर परिषद ने दिया नोटिस
Tue, 03 Nov 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद ने चस्पा किया नोटिस। स्रोत : विभाग
- फोटो : 1
रेवाड़ी। शहर के सरकुलर रोड पर स्थित खसरा नंबर 242 की करीब 250 वर्गगज जमीन पर फिर विवाद खड़ा हो गया है। एक व्यक्ति द्वारा चारदीवारी किए जाने पर नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। परिषद ने अनिल भार्गव को अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया है।
यह नोटिस हरियाणा नगरपालिका अधिनियम 1973 की धारा 151 के तहत दिया गया है। इसमें सात दिन के अंदर निर्माण और अतिक्रमण हटाने के निर्देश हैं। निर्धारित समय में अतिक्रमण न हटाने पर परिषद स्वयं कार्रवाई करेगी। इस कार्रवाई का खर्च भी संबंधित व्यक्ति से वसूला जाएगा। नगर परिषद ने 3 नवंबर को यह नोटिस जारी किया था। इसमें बताया गया है कि चर्च हाउस सर्कुलर रोड के पास कॉमन परपज भूमि पर अवैध निर्माण हो रहा है।
जमीन पर चारदीवारी का काम शुरू होने के बाद एमई नरेश कुमार दो बार इसे रुकवा चुके हैं। नगर परिषद का दावा है कि यह जमीन कॉमन परपज की है और राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार उसकी मलकियत है। हालांकि, संबंधित व्यक्ति रजिस्ट्री के आधार पर मालिकाना हक जता रहा है। वर्ष 1892-93 के रिकॉर्ड में यह जमीन नगर परिषद की मलकियत के रूप में दर्ज है। सचिव अनिल कुमार ने एमई, जेई और पटवारी से जमीन की मलकियत पर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
वर्जन
नगर परिषद की ओर से हरियाणा नगरपालिका अधिनियम 1973 की धारा 151 के तहत नोटिस जारी किया गया है। साथ ही सात दिन के अंदर कथित अवैध निर्माण और अतिक्रमण को स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए हैं। -अनिल कुमार, सचिव, नगर परिषद रेवाड़ी।