{"_id":"62507f3418b1af462562c9aa","slug":"did-not-get-the-benefit-of-government-schemes-for-70-years-rewari-news-rtk643384790","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 साल से सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 साल से सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली। प्रदेश की विमुक्त एवं घुमंतू जनजातियों के लोगों ने शुक्रवार को स्थानीय हुड्डा ग्राउंड से नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। कार्यालय पहुंचकर एसडीएम के रीडर को मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देने आए पवन कुमार बावरिया ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर उनके समाज के सैकड़ों लोग शुक्रवार को कोसली में एकत्रित हुए हैं। सरकार वंचित लोगों को समाज की मुख्य धारा में लाने का काम करे। 70 साल से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला। जल्द समाज के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक शिष्टमंडल राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगेगा। ताकि समाज की मांगें उनके सामने रखी जा सकें। इनका कहना है कि सरकार इनको 20 साल से एक स्थान पर झुग्गी झोपड़ी में रहने की वजह से स्थायी निवास का लाभ प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत दे। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अनुसार पक्के मकान बनाकर दे। इस मौके पर वीर कुमार लखेरा, पवन कुमार बावरिया, राम अवतार जोगी , गुरप्रीत सिंह बाजीगर फतेहाबाद, धर्मवीर बाजीगर फतियाबाद, सज्जन कुमार फतियाबाद, रघुवीर सिंह सिरसा, सुनील कुमार सैनी झज्जर आदि शामिल हुए।