फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dharuhera was once again the most polluted in the country

देश में एक बार फिर सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा धारूहेड़ा

Thu, 05 May 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dharuhera was once again the most polluted in the country
17 दिन के भीतर धारूहेड़ा एक बार फिर देश में सबसे अधिक प्रदूषित शहर बन गया। धारूहेड़ा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार को 442 पहुंच गया। इससे पूर्व 17 अप्रैल को धारूहेड़ा में एक्यूआई 391 पहुंचा था। वायु प्रदूषण का यह स्तर लगातार चिंता बढ़ाने वाला है। स्थिति अगर यही रही तो औद्योगिक क्षेत्र व इसके आसपास सांस लेना मुश्किल हो जाएगा। गुरुग्राम और फरीदाबाद में वायु प्रदूषण का स्तर धारूहेड़ा से कम रहा। गुरुग्राम का एक्यूआई 368 तो फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 322 रहा।
विज्ञापन

जहरीली आबोहवा कर रही शर्मसार
धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में 250 के लगभग छोटी बड़ी औद्योगिक इकाईयां हैं लेकिन प्रदूषण के इस स्तर के लिए केवल उद्योगों से निकलने वाला धुआं ही जिम्मेदार नहीं है। धारूहेड़ा में सड़कों की जर्जर हालत प्रदूषण के स्तर को लगातार बढ़ाने में खासी अहम भूमिका निभा रही है। धारूहेड़ा से लगते हुए दिल्ली-जयपुर हाईवे निकल रहा है। कहने को तो यह हाईवे है लेकिन इसकी सड़क कई जगहों पर इतने बुरे हालात में पहुंच चुकी है कि उस पर से वाहन गुजरता है तो धूल ही धूल उड़ती है। यही कारण है कि धारूहेड़ा क्षेत्र में वायुमंडल में धूल कण का स्तर काफी बढ़ा हुआ है। पिछले साल वर्ल्ड रैंकिंग में धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र प्रदूषण के मामले में 30वें नंबर पर था। धारूहेड़ा में बढ़ते प्रदूषण के लिए उड़ती हुई धूल के साथ ही राजस्थान के अलवर जिले का भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र भी जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed