फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Destitute people sleeping in the cold will be sent to night shelters.

Rewari News: ठंड में सो रहे बेसहारा लोगों को रैन बसेरों में भेजा जाएगा

Fri, 29 Dec 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 29 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Destitute people sleeping in the cold will be sent to night shelters.
रेवाड़ी। एडीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जिले में चल रहे सभी रैन बसेरों में व्यापक सुविधा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को बैठक में निर्देश देते हुए कहा है कि दिन प्रतिदिन सर्दी बढ़ती जा रही है ऐसे में कोई भी बेसहारा व्यक्ति बिना छत के खुले में न सोए और ठंड से बचने के लिए रैन बसेरे का सहारा लें।
विज्ञापन

अधिकारी जरूरतमंदों को रैन बसेरों में आश्रय दिलवाएं। एडीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जिलावासियों से सर्दी के बचाव के मद्देनजर जरूरी सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि जहां तक संभव हो घर के अंदर ही रहें ताकि सर्द हवाओं से बचाव हो सके। उन्होंने आमजन से अपने आसपास रहने वाले अकेले व्यक्तियों, विशेषकर वृद्धजनों की देखरेख करने का भी आह्वान किया। घर, रहने के कमरे में सर्दी से बचाव के लिए संभावित उपाय जरूर सुनिश्चित करें। इसके लिए गर्म खाद्य एवं पेय पदार्थो का प्रयोग करें और गर्म कपड़े पहनकर रखें। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलते समय मफलर व टोपी आदि का इस्तेमाल करें। सरद हवाओं से बचने के लिए सिर को ढ़ककर रखें। शरीर को गीला न रहने दें और गीले होने पर कपड़ों को तुरंत बदलें। शरीर को गर्म रखने के लिए पौष्टिक भोजन करें। शरीर का तापमान कम होने अथवा असामान्य संकेत दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन

एडीसी पाटिल ने निर्देश दिए हैं कि जिले में रैन बसेरा की स्थिति बिल्कुल सही रखी जाए और इसमें आने वाले व्यक्तियों को प्रभावी ढंग से आश्रय दिया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी बेघर व्यक्ति खुले में सोने को मजबूर न हो। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से शहर विशेषकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि का दौरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दौरा करने वाले अधिकारी पर्याप्त संख्या में कंबल भी साथ रखें ताकि बाहर खुले में मिलने वाले लोगों को रैन बसेरा में स्थानांतरित करते समय उन्हें कंबल वितरित किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed