फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dental problems found in 10,000 to 7,200 children

Rewari News: 10 हजार में से 7200 बच्चों में मिली दांत संबंधित बीमारी

Sun, 09 Mar 2025 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Dental problems found in 10,000 to 7,200 children
बच्चों के दांतों की जांच करते स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 11 माह में करीब 10 हजार बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई है। इनमें 7200 बच्चों में दांतों की बीमारी मिली है। किसी में पायरिया, दांतों में सड़न, हिलने व अन्य समस्या मिली है। ज्यादा बीमार बच्चों को सिविल अस्पताल में भी रेफर किया गया। इन बच्चों को डेंटल ओपीडी में देखा जाता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग ने जिले में सात टीमें बनाई हुई है। इनमें 5 टीमें ब्लॉक में, एक शहर व एक कोसली में जांच कार्य संभालती हैं। ये टीमें सरकारी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की स्क्रीनिंग करती हैं। इसके बाद टीम ने उन्हें बीमारियों से बचाव और इनके कारणों की जानकारी देती है। साथ ही कुछ विशेष सावधानियां बरतने की सलाह भी देती है।
विज्ञापन

-----------------------
बीमारियों के कारण
- भोजन में पौष्टिक आहार न लेना।
- खाने में पैकेजिंग खाद्य सामग्री की अधिकता।
- प्रतिदिन ब्रश न करना।
- खाने से पहले हाथ साफ न करना।
- रोग प्रतिरोधक क्षमता का कमजोर होना।
--------------------
बीमारियों से बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- मुंह संबंधी बीमारियों से बचने के लिए प्रतिदिन सुबह व शाम ब्रश करें।
- अधिक तला हुआ भोजन न खाएं।
- खाने में हरी सब्जियां व मोटे अनाज का प्रयोग करें।
- विपरीत गुण वाले पदार्थों का एक साथ सेवन न करें।
- खांसी-जुकाम या कमजोरी महसूस होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
- दूध-लस्सी आदि पेय पदार्थों से कैल्शियम व खून की मात्रा बढ़ती है।
-----------------------
वर्जन:
जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 11 महीने में स्कूलों व आंगनबाड़ी में करीब 10 हजार बच्चों की बच्चों की जांच की गई। इनमें 7200 बच्चों में दांतों संबंधी समस्याएं मिलीं। इन सभी बच्चों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मीनाक्षी, डीईआईसी, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed