{"_id":"674df8ffccb7aa438c0201e7","slug":"dengue-outbreak-reduced-as-cold-increased-6-patients-found-in-three-days-rewari-news-c-198-1-rew1001-212302-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ठंड बढ़ने के साथ डेंगू का प्रकोप कम, तीन दिन में मिले 6 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ठंड बढ़ने के साथ डेंगू का प्रकोप कम, तीन दिन में मिले 6 मरीज
विज्ञापन
फोटो: 19रेवाड़ी। शहर में एक स्थान पर लार्वा की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: विभाग
रेवाड़ी। मौसम में बढ़ रही ठंड के चलते जिले में डेंगू का प्रकोप कम होने लगा है। पिछले पांच दिन तक जहां डेंगू के प्रतिदिन 8 से 10 मरीज मिल रहे थे, वहीं इनमें गिरावट आ रही है। पिछले तीन दिनों में 6 मरीज सामने आए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि जैसे-जैसे तापमान में गिरावट आएगी, वैसे-वैसे डेंगू के केस और कम हो जाएंगे।
नवंबर में डेंगू के मरीजों की संख्या एक दम तेजी से बढ़ी थी। 150 से ज्यादा डेंगू के मरीज नवंबर में मिले। अब पीक समय खत्म होने के साथ ही डेंगू के मामले में कमी आनी शुरू हो गई है। दिसंबर की शुरूआत के साथ ही सोमवार को डेंगू का एक केस मिला है। अब तक जिले में डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 397 पहुंच गया है। निजी और सरकारी अस्पताल में 04 मरीजाें का इलाज चल रहा है।
सुबह-शाम को काटता है एडीज मच्छर
सुबह की ठंड और शाम की ठंड से डेंगू के मरीजों में बहुत कमी आई है, क्योंकि सूर्योदय के बाद दो घंटे के भीतर और शाम को सूर्यास्त के डेढ़ घंटे भीतर मच्छर एडीज काटता है और इस समय ठंड पड़ रही है और ऐसे समय लोग स्वेटर व अन्य गर्म कपड़ों के साथ फुल बाजू के कपड़े पहन रहे हैं। इससे डेंगू केस में लगातार बड़ी गिरावट आई है। पहले देखा जाए तो जो सैंपलिंग में 60 फीसदी मरीज डेंगू पाॅजिटिव निकल जाते थे, लेकिन सैंपलिंग में दो फीसदी ही पाॅजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। संभावना जताई जा रही कि दिसंबर में केस न के बराबर निकले।
विज्ञापन
घर-घर जाकर लोगों को टीम कर रही जागरूक
डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर कूलर, एसी व अन्य जगह भरे पानी में मच्छरों के लार्वा की जांच कर रही हैं। जहां मच्छरों के लार्वा मिले, उनको नोटिस भी दिए जा रहे हैं। इस साल विभाग ने कोई चालान नहीं काटा है। मात्र 4298 लोगों को ही नोटिस थमाया गया है। पिछले वर्ष लगभग 5500 सैंपल लिए गए थे, जिनकी जांच में हर 13वां पीड़ित पाया गया। डेंगू का एलाइजा टेस्ट केवल सिविल अस्पताल में ही हो रहा है।
वर्जन:
स्वास्थ्य विभाग की टीमें फील्ड में लगी हुई है। लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। नियमित रूप से फॉगिंग करवाई जा रही है। अक्तूबर और नवंबर में डेंगू के मामले ज्यादा आते हैं। दिसंबर में मौसम के तापमान में गिरावट के साथ डेंगू के केसों में कमी आती है। सोमवार को केवल एक केस मिला हैं।
- विरेंद्र यादव, हेल्थ इंस्पेक्टर, नागरिक अस्पताल रेवाड़ी