फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demolition of construction in illegal colony developed in two and a half acres of land

ढाई एकड़ भूमि में विकसित अवैध कालोनी में निर्माण गिराए

Sat, 31 Jul 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Demolition of construction in illegal colony developed in two and a half acres of land
अवैध निर्माण को तोड़ती जेसीबी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम ने शनिवार को शहरी क्षेत्र में अवैध कालोनी में निर्माण गिरवा दिए। शहर के मोहल्ला कुतुबपुर व बेरली रोड के साथ हजारीवास गांव के नजदीक करीब 2.50 एकड़ में 4 डीपीसी, 3 चहारदीवारी, 7 निर्माणाधीन दुकानें व कच्चे रोड नेटवर्क को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

ड्यूटी मैजिस्ट्रेट हेमंत कुमार कार्यकारी अभियंता नगर परिषद की देखरेख में पुलिस प्रशासन की सहायता से कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार धर्मबीर सिंह खत्री ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र/ शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करे। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति ले। अवैध कालोनी काटने वाले लोगों को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लॉट बेच देते हैं। इससे सामान्य जनता को तब पता चलता है जब उस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू करने पर कार्रवाई की जाती है। इसलिए लोगों से यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट न खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed