फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand to pick up garbage and build wall in Rewari, local people created ruckus

Rewari: कूड़ा उठाने व दीवार बनवाने की मांग, स्थानीय लोगों ने काटा बबाल

Mon, 08 May 2023 10:44 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 08 May 2023 10:44 AM IST
सार

रेवाड़ी में कूड़ा मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर में डाला जा रहा है, तीन दिन पूर्व सेंटर की दीवार तीन दिन पूर्व भरभराकर गिर गई, जिससे लोग सेंटर ककी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाने लगे है। वहीं दीवार गिरने से आसपास रहने वाले परिवारों के बच्चे भी बाल-बाल बच गए थे।

विज्ञापन
Demand to pick up garbage and build wall in Rewari, local people created ruckus
लोगों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी में जगन गेट चौकी के समीप नगर परिषद की ओर से बनाए गए एमआरएफ सेंटर की दीवार गिरने एवं कूड़ा डालने के विरोध में सोमवार सुबह करीब 9 बजे स्थानीय लोगों ने डंपिंग यार्ड के गेट पर धरना शुरू कर दिया। नप प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने यार्ड में खड़े डंपर व जेसीबी मशीनों को भी नहीं निकलने दिया। प्रदर्शन की सूचना के बादपुलिस व नगर परिषद कर्मचारी पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग दीवार बनवाने व कूड़ा हटाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद मौके पर पहुंचे मुख्य सफाई निरीक्षक के आश्वासन के बाद लोगों ने धरना खत्म किया।

विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद कूड़ा उठवाने व दीवार बनाने के आश्वासन के बाद खम किया धरना
रेवाड़ी में कूड़ा मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर में डाला जा रहा है, तीन दिन पूर्व सेंटर की दीवार तीन दिन पूर्व भरभराकर गिर गई, जिससे लोग सेंटर ककी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाने लगे है। वहीं दीवार गिरने से आसपास रहने वाले परिवारों के बच्चे भी बाल-बाल बच गए थे। सोमवार को सुबह से स्थानीय लोगों विशेषकर महिलाओं ने एमआरएफ सेंटर के गेट पर पहुंचना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व गिर गई
लोगों ने सेंटर के गेट पर धरना शुरू कर दिया तथा नप प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने कहना था कि कूड़ा डाले जाने से आसपास के लोगों का जीना दुस्वार हो गया है। यहां का माहौल बदबूदार बना हुआ है। कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन हालात ज्यों के त्यों बने हुए है। लोगों का आरोप था कि एक साल पूर्व बनाई गई दीवार भी तीन दिन पूर्व गिर गई थी, जिसमें आसपास खेल रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। ऐसे में दीवार की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे है। मौके पर पहुंचे मुख्य सफाई निरीक्षक संदीप कुमार ने कहा कि शाम तक दीवार बनवा दी जाएगी। इसके अलावा जल्द ही कचरा भी उठवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed