{"_id":"6a9c59fc858c8884440b13ac","slug":"demand-to-institute-a-literary-award-in-the-name-of-master-nekiram-rewari-news-c-198-1-rew1001-244931-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मास्टर नेकीराम के नाम पर साहित्यिक पुरस्कार शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मास्टर नेकीराम के नाम पर साहित्यिक पुरस्कार शुरू करने की मांग
Sat, 05 Sep 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को ज्ञापन सौंपते विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधी। स्रोत: संगठन
रेवाड़ी। प्रसिद्ध सांग सम्राट मास्टर नेकीराम के नाम पर हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पुरस्कार शुरू करवाने और उन्हें सरकारी स्तर पर उचित सम्मान दिलाने की मांग की गई है। जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शनिवार को रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव से मुलाकात कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष यह मांग रखने का आग्रह किया।
प्रतिनिधियों ने विभिन्न संगठनों के सामूहिक समर्थन वाला पत्र विधायक को सौंपते हुए मास्टर नेकीराम के नाम पर साहित्यिक पुरस्कार शुरू करने, शहर के किसी प्रमुख चौक का नाम उनके नाम पर रखने और राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग दोहराई। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।
संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि मास्टर नेकीराम अपने दौर के बेहद लोकप्रिय सांग सम्राट और लोक कवि थे। उन्होंने करीब 60 वर्षों तक हरियाणवी लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में योगदान दिया तथा हजारों लोक रचनाओं की रचना की।
विज्ञापन
उनके सांग मंचनों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता और जनहित के कार्यों को भी बढ़ावा मिला। उनकी तीन पीढ़ियों ने करीब एक सदी तक हरियाणवी लोक संस्कृति और सांग कला को जीवंत बनाए रखा।
इस मौके पर आरएस सांभरिया, इंजीनियर बुधराम पंवार, श्योकरण मेहरा, अजीत सिंह, पूर्व डीएसपी लालसिंह, डॉ. टीसी तंवर, आचार्य कांशीराम खींची, पूर्व एसडीओ शिवदान सिंह, प्रताप सिंह, ईश्वर सिंह सुठानी, जगदीशचंद्र नाथ, डॉ. कंवर सिंह और डॉ. सतबीर सहित कई लोग मौजूद रहे।