फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand for a law to remove conditions on old age pension

Rewari News: बुढ़ापा पेंशन पर लगी शर्तें खत्म करने के लिए कानून बनाने की मांग

Sat, 14 Feb 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 14 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Demand for a law to remove conditions on old age pension
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। एसयूसीआई कम्युनिस्ट ने बुढ़ापा पेंशन पर लगाई गई शर्तों को समाप्त करने के लिए सरकार से कानून बनाने की मांग की है।
पार्टी के राज्य सचिव राजेंद्र सिंह और वरिष्ठ नेता अनूप सिंह मातनहेल ने संयुक्त बयान में कहा कि अनुचित शर्तों के कारण प्रदेशभर में बुजुर्गों की पेंशन बंद कर दी गई थी जिससे व्यापक जन आक्रोश पैदा हुआ।
नेताओं ने कहा कि जनदबाव के चलते सरकार को रोकी गई पेंशन दोबारा शुरू करनी पड़ी लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि लगाई गई शर्तें स्थायी रूप से समाप्त की गई हैं या नहीं।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि सरकार विधिक प्रावधान कर आधिकारिक अधिसूचना जारी करे ताकि भविष्य में बुजुर्गों पर ऐसी शर्तें न थोपी जा सकें। पार्टी ने बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 5100 रुपये प्रतिमाह करने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा निजी बसों में विद्यार्थियों को मिलने वाली किराया रियायत और बुजुर्गों के लिए आधा किराया सुविधा पुनः लागू करने की मांग की गई।
उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी विधानसभा सत्र से पहले मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो गांवों व शहरी कॉलोनियों में संघर्ष समितियां गठित कर व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed