फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Delhi-Satrod train service will remain cancelled on December 14.

Rewari News: दिल्ली–सातरोड रेलसेवा 14 दिसंबर को रहेगी रद्द

Tue, 21 Oct 2025 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Satrod train service will remain cancelled on December 14.
फोटो: 01रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
रेवाड़ी। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में सुगम रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद रेलखंड के मध्य पुल संख्या 241बी पर तकनीकी कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते 13 व 14 दिसंबर को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इन दोनों दिनों में ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा जिसके कारण कई रेलसेवाएं रद्द, मार्ग परिवर्तित, रीशेड्यूल व रेगुलेट रहेंगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार निर्धारित तकनीकी कार्य के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के संचालन में आवश्यक परिवर्तन किए गए हैं।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 54085 दिल्ली–सातरोड और गाड़ी संख्या 54086 सातरोड–दिल्ली रेलसेवा 14 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेंगी।

ये हैं मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं
कुल आठ रेलसेवाएं परिवर्तित मार्गों से संचालित होंगी। इनमें गाड़ी संख्या 15091 दौराई–टनकपुर एक्सप्रेस, 19031 साबरमती–योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, 15910 लालगढ़–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 12324 बाड़मेर–हावड़ा एक्सप्रेस, 15014 काठगोदाम–जैसलमेर एक्सप्रेस, 14117 प्रयागराज–भिवानी एक्सप्रेस, 20964 वाराणसी–साबरमती एक्सप्रेस और 15624 कामाख्या–जोधपुर एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सभी ट्रेनें दिल्ली सराय, नई दिल्ली, तिलक ब्रिज और साहिबाबाद के माध्यम से चलेंगी लेकिन दिल्ली और दिल्ली शाहदरा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेंगी।

रीशेड्यूल रेलसेवा
गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी–बाड़मेर रेलसेवा 13 दिसंबर को जम्मूतवी से अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी, यदि पुनर्संचालन किया जाता है।


रेगुलेट रेलसेवा
गाड़ी संख्या 14321 बरेली–भुज रेलसेवा 14 दिसंबर को साहिबाबाद स्टेशन पर 10 मिनट के लिए रोकी जाएगी।


पूछताछ केंद्र से अवश्य जांच लें

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की अद्यतन स्थिति भारतीय रेल की वेबसाइट, हेल्पलाइन या रेलवे पूछताछ केंद्र से अवश्य जांच लें। तकनीकी कार्य पूर्ण होने के पश्चात रेल सेवाएं अपने नियमित समय पर बहाल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed