{"_id":"6106dba48ebc3e840768c780","slug":"delhi-haryana-gang-leader-and-seven-other-miscreants-arrested-in-rajasthan-rewari-news-rtk6196820194","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-हरियाणा के गैंग का सरगना और सात अन्य बदमाश राजस्थान में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-हरियाणा के गैंग का सरगना और सात अन्य बदमाश राजस्थान में गिरफ्तार
विज्ञापन
रेवाड़ी/ धारूहेड़ा। दिल्ली व हरियाणा की गैंग के सरगना आकाश व उसके सात गुर्गों को राजस्थान पुलिस ने भिवाड़ी से काबू किया है। तिजारा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों से एक स्कॉर्पियो, एक फार्च्यूनर, तीन पिस्तौल व 22 कारतूस भी बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि आकाश गैंग के खिलाफ राजस्थान के अलावा गुरुग्राम, रेवाड़ी व दिल्ली के अलग-अलग थानों में लूट, हत्या, रंगदारी मागने और हथियार रखने के कई मामले दर्ज हैं। राजस्थान पुलिस के अनुसार अलवर-भिवाड़ी मेगा हाईवे पर पुलिस ने तिजारा टोल के पास दो गाड़ियों को जांच के लिए रोक लिया। दोनों ही गाड़ियों में आठ लोग सवार थे। जांच के दौरान पुलिस ने गाड़ियों से अवैध हथियार बरामद कर लिए। पूछताछ के बाद पता लगा कि पुलिस ने जिन्हें पकड़ा है वह हरियाणा व दिल्ली का वांछित बदमाश आकाश व उसके गुर्गे हैं। आकाश मूल रूप से जिला गुरुग्राम के गांव बामडोली का रहने वाला है।
आकाश गैंग ने 2015 में की थी गोगी गैंग के बदमाश की हत्या
पूछताछ में पता चला कि 2015 में आकाश गैंग ने दिल्ली की जितेंद्र गोगी गैंग के एक बदमाश की हत्या कर दी थी। उसके बाद जितेंद्र गैंग के बदमाशों ने आकाश की मौसी के लड़के नीरज की हत्या कर दी थी। उसके बाद से ही दोनों गैंगों में रंजिश चली आ रही है और वे एक-दूसरे के लोगों को मारने पर तुले हैं। हमले के डर के कारण आकाश अपने गैंग के साथ ही कहीं भी जाता है। पुलिस ने बताया कि आकाश के अतिरिक्त अजीत उर्फ जीतू निवासी धीरणवास हिसार, बिजेंद्र निवासी काबरछा उचाणा जींद, धर्मेंद्र निवासी रबड़ा सोनीपत, मोनू निवासी धारूहेड़ा, सुभाष निवासी गांव नाड़ा हिसार, विजय निवासी सामन जिला रोहतक व जसबीर निवासी गांव अमरगढ़ जिला को गिरफ्तार किया है। ये भी आकाश गैंग के बदमाश हैं। पुलिस ने बताया कि आकाश के खिलाफ दस मामले, अजीत के खिलाफ दो, मोनू के खिलाफ तीन, जसबीर के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। वर्ष 2020 में आकाश राजस्थान के शाहजहांपुर में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार हुआ था। धारूहेड़ा थाने में भी आकाश के खिलाफ 2019 में मारपीट, धमकी देने व अवैध कब्जे का मामला दर्ज है।