{"_id":"6532bf28055020feb20a373b","slug":"debit-card-changed-on-the-pretext-of-help-rs-30-thousand-withdrawn-from-account-rewari-news-c-198-1-rew1001-5738-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मदद का झांसा देकर बदला डेबिट कार्ड, खाते से 30 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मदद का झांसा देकर बदला डेबिट कार्ड, खाते से 30 हजार निकाले
Fri, 20 Oct 2023 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
कोसली। कोसली में कोर्ट के सामने बने दो शातिर बदमाशों ने एक व्यक्ति को मदद का झांसा देकर डेबिट कार्ड बदल लिया और 30 हजार की चपत लगा दी। कोसली थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरुग्राम जिले के गांव घोषगढ़ निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उसका कोसली कोर्ट में एक केस विचारधीन है। इसी केस के सिलसिले में वह पेशी पर आया था। जहां उसे कोर्ट में कुछ पैसे जमा कराने थे। ये पैसे जमा कराने के लिए वह कोर्ट के सामने ही बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गया था। यहां बूथ पर पहले से एक युवक खड़ा था। इसी दौरान दूसरा युवक भी एटीएम बूथ पर आ गया। जैसे ही उसने कार्ड लगाकर पैसे निकालने की कोशिश की तो ट्रांजेक्शन नहीं हुई। इसके बाद पीछे खड़े शातिर युवक ने उसकी मदद करने को कहा। इसी बीच दूसरे युवक ने विनोद को बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे की तरफ देखने को कहा। उसने जैसे ही नजर घुमाई तो आरोपी ने उसका डेबिट कार्ड बदल दिया। विनोद कुछ देर तक एटीएम बूथ पर ही राशि निकालने की कोशिश करता रहा, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में विनोद बूथ से बाहर निकल गया और आरोपी वहां से चले गए। कुछ मिनट बाद ही उसके खाते से रुपये कटने के मैसेज आने शुरू हो गए। करीब 4 बार में उसके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। खाते से राशि निकलने का मैसेज आते ही वह तुरंत पुलिस थाना पहुंचा। साथ ही बैंक से अपने खाते से संबंधित जानकारी जुटाई।