फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   dead body thrown on railway track

कत्ल कर शव रेलवे मार्ग पर फैंका, शराब ठेका सेल्समैन सहित चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Sat, 22 Aug 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
dead body thrown on railway track
रेवाड़ी-हिसार रेलवे मार्ग पर गांव किशनगढ़ बालावास फाटक के समीप छह दिन पहले मिले एक व्यक्ति के शव के मामले में जीआरपी ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जीआरपी ने 16 अगस्त को किशनगढ़ बालावास फाटक के समीप रेल लाइन पर एक व्यक्ति का शव बरामद किया था। मृतक की शिनाख्त गांव ढोकिया निवासी महीपाल के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था, लेकिन मृतक के बेटे योगेश ने शिकायत में नैन सुखपुरा स्थित शराब ठेके के सेल्समैन दीपक, सिहास निवासी नरेंद्र, सूरजमल व एक अन्य व्यक्ति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। शिकायत में योगेश ने कहा है कि उसके पिता महीपाल पलंबर का काम करता था। 15 अगस्त को नैन सुखपुरा स्थित ठेके पर सेल्समैन दीपक, नरेंद्र, सूरजमल एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की, जिस कारण वह घायल हो गया था। आरोपियों ने उसे जान से मारने धमकी भी दी थी। सूरजमल ने ही उसे चोट लगने तथा घर ले जाने की सूचना दी थी। महीपाल ने मारपीट की शिकायत जाटूसाना थाना पुलिस को दी थी। शाम को पुलिस घर भी आई थी तथा अगले दिन सुबह दस बजे थाने आने कह रात को वापस चली गई।
विज्ञापन

इसके बाद 15 अगस्त की रात को महीपाल घर के सामने बने कमरे में सो गया। 16 अगस्त की सुबह वह कमरे में पहुंचा तो वह कमरे में नहीं था। उन्होंने अपने स्तर पर तलाश की तो उसका शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। सूचना के बाद राजकीय रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने दीपक, नरेंद्र, सूरजमल व एक अन्य के खिलाफ हत्या व सबूत मिटाने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed