{"_id":"65526b966f9e32c4ef0bd4c7","slug":"dead-body-of-youth-found-near-railway-line-rewari-news-c-198-1-rew1001-6482-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेलवे लाइन के पास मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेलवे लाइन के पास मिला युवक का शव
Tue, 14 Nov 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के झज्जर रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर एक युवक का शव बरामद हुआ है। उसकी मौत ट्रेन से गिरकर हुई है। हालांकि अभी ये नहीं पता चल पाया कि वह किस ट्रेन में सवार था। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
दिवाली के त्योहार पर रविवार सुबह जीआरपी को सूचना मिली कि स्टेशन से कुछ दूर आगे दिल्ली रेलमार्ग पर शहर के झज्जर रोड ओवरब्रिज के नीचे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रैक पर शव पड़ा मिला। उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। जीआरपी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त महेंद्रगढ़ जिले का रहने वाला रौनक (35) के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना रौनक के परिजनों को दे दी गई थी। पुलिस के मुताबिक उसकी मौत देर रात किसी ट्रेन से गिरकर हुई है। संभवतया वह ट्रेन के दरवाजे के पास बैठा होगा। ओवरब्रिज के नीचे कैंची है। ट्रैक बदलते समय गिरने के कारण उनकी मौत हुई हो गई। हालांकि जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है।