फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dead body of a young man found on the side of Delhi-Jaipur Highway-48

Rewari News: दिल्ली-जयपुर हाईवे-48 के किनारे मिली युवक की लाश

Wed, 10 Apr 2024 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 10 Apr 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found on the side of Delhi-Jaipur Highway-48
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे-48 पर मंगलवार को एक युवक की लाश मिली। युवक के हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्याकर शव यहां फेंका गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 30 साल है। आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त को लेकर पुलिस ने रेवाड़ी के अलावा आसपास के जिलों में भी शव मिलने की सूचना दी है। कसौला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि हाईवे पर संगवाड़ी गांव के फ्लाइओवर के पास सर्विसलेन पर एक युवक की अर्धनग्न लाश पड़ी है। इससे काफी दुर्गंध उठ रही थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो शव के हाथ-पैर कपड़े से बंधे पाए। कुछ देर बाद ही बावल डीएसपी नरेंद्र सांगवान भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन


इंसेट
फोरेंसिक टीम ने भी जांच की

शव से उठ रही दुर्गंध से आशंका है कि हत्या 2-3 दिन पहले हुई होगी। पुलिस ने जांच के लिए मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने साक्ष्य भी जुटाए हैं। थाना कसैला की पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



राहगीर ने पुलिस को सुबह दी सूचना

पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने बताया था कि सुबह करीब 10:30 बजे वह संगवाड़ी फ्लाईओवर के नीचे से निकल कर सर्विस रोड पर जयपुर से दिल्ली की तरफ अपने कार्य के लिए वह पैदल ही जा रहा था। जैसे ही वह फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो काफी दुर्गंध आ रही थी। इस दौरान एक शव दिखाई दिया। आधे शरीर पर कपड़ा नहीं था। हाथ पैर बंधे हुए था। इसके बाद मामले की जानकारी डायल 112 को दी गई थी।

----

पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। युवक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। -शिव दर्शन, प्रभारी, कसौला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed