फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dc and Sp, delhi, scst commition

डीसी और एसपी दिल्ली में एससी एसटी आयोग के सामने तलब

Wed, 23 Dec 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Wed, 23 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन

रेवाड़ी। नगर परिषद घोटालों को लेकर दर्ज एफआईआर पर एससी एसटी आयोग में नगर परिषद चेयरपर्सन की ओर से गुहार लगाने पर मंगलवार को डीसी और एसपी तलब हुए। दोनों अधिकारियों के साथ चेयरपर्सन शकुंतला भांडोरिया भी आयोग के वाइस चेयरमैन राजकुमार वेरका के सामने दिल्ली में उपस्थित हुई। वेरका ने उपायुक्त डॉ यश गर्ग से पूरे मामले की जानकारी ली तो एसपी बलवान सिंह राणा से पूछा गया कि इतनी जल्दी बाजी में एफआईआर क्यों दर्ज हुई जबकि उक्त मामले में विजिलेंस जांच भी मार्क हो चुकी है। आयोग ने एसपी से एफआईआर की कॉपी के अलावा जांच रिपोर्ट और मामले से जुड़े अन्य दस्तावेज मांगे हैं। एसपी को यह रिपोर्ट एक सप्ताह में देनी होगी। जांच अधिकारी डीएसपी सत्यपाल भी इन अधिकारियों साथ पहुंचे। चेयरपर्सन भांडोरिया ने बताया कि आयोग पूरे मामले की अपने स्तर पर जांच करने के लिए पुलिस से सभी दस्तावेज मंगवाए हैं। उन्होंने कहा कि यहां जब उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वे एससी आयोग पहुंची। इधर, उपायुक्त डॉ यश गर्ग का कहना है कि आयोग के सामने उन्होंने पूरे मामले की जानकारी रख दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed