फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Day-long heat wave affects normal life

Rewari News: दिनभर लू चलने से जनजीवन प्रभावित

Fri, 22 May 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Day-long heat wave affects normal life
धूप से बचने के लिए सिर पर कपड़ा रखकर जाती युवतियां। संवाद
रेवाड़ी। शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम पूरी तरह साफ बना रहा और दिनभर लू चलने से जनजीवन प्रभावित नजर आया। तेज गर्मी के चलते दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वहीं एक दिन पहले अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम में हल्के बदलाव की संभावना जताई है। 23 मई को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान कई स्थानों पर धूलभरी हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना भी जताई है। मौसम में इस बदलाव से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 24 मई से 27 मई के बीच मौसम फिर से शुष्क और अत्यधिक गर्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed