फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Daughter in law attacks mother in law with knife in Rewari

Rewari: बहू ने सास पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतारा, पति को फोन पर सुनाई झूठी कहानी; शक होने पर खुले राज

Sun, 26 May 2024 12:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Updated Sun, 26 May 2024 12:56 PM IST
सार

रेवाड़ी में ड्रामेबाज बहू के खूनी खेल का खुलासा हुआ है। बहू ने सास की मौत की ऐसी कहानी पति को सुनाई कि हर कोई दंग रह गया। पुलिस ने कार्रवाई की तो बहू ने सास की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

विज्ञापन
Daughter in law attacks mother in law with knife in Rewari
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी के विजय नगर मोहल्ले में शुक्रवार देररात बहू ने सास पर चाकू से हमला कर दिया। इससे मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 59 वर्षीय माया देवी रात को पुत्रवधू चंचल के साथ घर पर थीं। बेटा विपिन कंपनी में ड्यूटी पर गया था। रात को चंचल ने विपिन को फोन पर बताया कि कोई बदमाश घर में घुस आया है। उसने उस पर और मां माया देवी पर चाकू से हमला कर लूटपाट की है। विपिन ने मामा को इसकी सूचना दी। जब मामा विजय नगर पहुंचा, तो माया देवी मृतावस्था में पड़ी थीं। शरीर से काफी खून बह चुका था।
विज्ञापन


चंचल के शरीर पर चाकू के मामूली निशान पाए गए। विपिन के मामा ने घटना की सूचना मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। इस पर एचएसओ कृष्ण कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू की। इसी दौरान विपिन भी कंपनी से घर आ गया। पुलिस को चंचल की कहानी गले से नहीं उतर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई की तो उसने सास की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। बताया कि शादी के बाद से ही सास उसके साथ बात-बात पर झगड़ा करती थी। रात को खाना खाते समय भी उसने झगड़ा करना शुरू कर दिया। उसने गुस्से में सास पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में खुद को बचाने के लिए अपने शरीर पर चाकू मार लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed