{"_id":"6421d20246f56296990145ea","slug":"cycle-ka-daah-sanskar-drama-staged-in-rewari-rewari-news-c-17-1-105674-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी में हुआ साइकिल का दाह संस्कार, खोली भ्रष्टाचार की पोल, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी में हुआ साइकिल का दाह संस्कार, खोली भ्रष्टाचार की पोल, जानें पूरा मामला
Mon, 27 Mar 2023 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 27 Mar 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
बाल भवन में हास्य नाटक प्रस्तुत करते कलाकार।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। बाल भवन में हरियाणा कला परिषद एवं शहर की सांस्कृतिक संस्था भरतमुनि कला केंद्र द्वारा हास्य नाट्य उत्सव के दूसरे दिन हास्य और व्यंग्य से भरपूर नाटक साइकिल के दाहसंस्कार का मंचन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन वीपी यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। वहीं श्रीराम मानव सेवा शिक्षा समिति के अध्यक्ष मुकेश सैनी और जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात संस्था के कलाकारों ने सरस्वती वंदना पर नृत्य की प्रस्तुति दी।
एक घंटा चले नाटक ने दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखा। देर रात तक चले नाटक की खास बात यह रही कि इस नाटक में देश के अलग-अलग क्षेत्र की भाषाओं (दक्षिण भारत, राजस्थानी, भोजपुरी, हरयाणवी, पंजाबी, बिहारी) का प्रयोग किया गया जिससे नाटक का प्रस्तुतिकरण और भी रचनात्मक हो जाता है। नाटक में दिखाया गया कि कैसे एक आम आदमी की साइकिल चोरी हो जाती है, तब वह पुलिस स्टेशन उसकी रिपोर्ट लिखवाने जाता है। तब पुलिस उसकी रिपोर्ट लिखने की बजाय उससे बेवजह के सवाल पूछती है।
बहुत मुश्किल से वह आदमी अपनी साइकिल की रिपोर्ट लिखवाता है। पुलिस उस साइकिल को एक ही दिन में बरामद कर लेती है। लेकिन उस आदमी को सुपुर्द नहीं करती और सरकारी कागजी कार्यवाही का हवाला देकर उस आदमी से पुलिस स्टेशन के चक्कर लगवाती रहती है। साइकिल एक साल तक थाने में पड़ी रहती है। इस दौरान साइकिल के सभी पार्ट बदल दिए जाते है। जब वह साइकिल उस आदमी को सुपुर्द की जाती है तब तक वह पूरी टूट चुकी होती है। नाटक का सार यही है कि अगर देश से भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ तो देश भी साइकिल जैसी हालात में पहुंच सकता है।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि पहुंचे वीपी यादव कहा कि रेवाड़ी शहर में नाट्य उत्सव का आयोजन होना सराहनीय प्रयास है इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र में रंगमंच गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने भरतमुनि कला केंद्र के कलाकारों को बधाई देते हुए संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संस्था द्वारा रंगमंचीय अवार्ड देने की परंपरा पर मुकेश सैनी, बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव व संस्था के पदाधिकारियों द्वारा रेवाड़ी के वरिष्ठ रंगकर्मी सतीश मस्तान को रंगमंच के उत्थान के लिए भरतमुनि रंगमंच अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर दिनेश कपूर, वरिष्ठ रंगकर्मी राम चरण, वरिष्ठ रंगकर्मी मास्टर विजय शर्मा, प्रवक्ता ज्योत्सना यादव, संगीत अध्यापिका सविता मदान, रंगकर्मी मनोज शर्मा, अभिषेक सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इन्होंने किया अभिनय
नाटक में एसएचओ की भूमिका में डॉ. अंकुर खेर, कबाड़ी की भूमिका में पंकज मेहंदीरत्ता, होमगार्ड की भूमिका में गोविंद, पागल की भूमिका में ललित वर्मा, मद्रासी की भूमिका विशाल, मद्रासी की पत्नी की भूमिका में प्रियंका शर्मा, शराबी की भूमिका में कमल मेहरा, हवलदार कशिश बत्रा, आम आदमी तरुण, कोरस में मनीष व सुमित, कलाकार जया, दामिनी, जूही, नैंसी, सपना, योगिता, सरिता, निकिता, अंजलि, अविनाश, हेमंत, सलोनी, हर्षा, सोनू, तन्नू, शिक्षा, मुस्कान, गोलू आदि मौजूद रहे।