फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cultural festival today at Bal Bhavan on Haryana Day

Rewari News: हरियाणा दिवस पर बाल भवन में सांस्कृतिक उत्सव आज

Sat, 01 Nov 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 01 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Cultural festival today at Bal Bhavan on Haryana Day
हरियाणा दिवस पर बाल भवन में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की चल रही तैयारी। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। 60वें हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में एक नवंबर को सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा दिवस के साथ ही रेवाड़ी को भी जिले का दर्जा एक नवंबर 1989 को मिला था। ऐसे में एक नवंबर को हरियाणा दिवस के साथ ही रेवाड़ी जिला बनने पर बाल भवन परिसर में सांस्कृतिक उत्सव के रूप में यह दिवस मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह में रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल से विधायक डॉ. कृष्ण कुमार और कोसली से विधायक अनिल यादव की उपस्थिति रहेगी। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी अभिषेक मीणा करेंगे। एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में सुबह 9:30 बजे से हरियाणवी लोक कलाओं और परंपराओं से ओतप्रोत जिला स्तरीय समारोह का आयोजन होगा। इसमें जिलेभर से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed