फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CRPF jawan Surendra Singh passes away after prolonged illness

Rewari News: सीआरपीएफ जवान सुरेंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन

Wed, 22 Oct 2025 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
CRPF jawan Surendra Singh passes away after prolonged illness
फोटो: 09रेवाड़ी। गांव केशुपुर में सीआरपीएफ जवान सुरेंद्र सिंह के निधन पर उनका सैनिक सम्मान के
बावल। गांव केशुपुर निवासी सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) जवान सुरेंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया। वह हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। सुरेंद्र सिंह करीब डेढ़ साल से कैंसर से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही उनके निधन की खबर गांव में पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सुरेंद्र सिंह के पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें सेना के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। बावल थाना पुलिस भी अंतिम संस्कार के समय मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सुरेंद्र सिंह की आयु लगभग 59 वर्ष थी। वे बेहद मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। सभी के साथ मेल-जोल रखते थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा शामिल हैं जो निजी कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पिता भी सीआरपीएफ में तैनात रह चुके हैं। सुरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों, परिवार और सेना के अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed