फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Crossing the drain is difficult; awaiting a solution for two months.

Rewari News: नाली पार करना मुश्किल, दो माह से समाधान का इंतजार

Fri, 11 Sep 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 11 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Crossing the drain is difficult; awaiting a solution for two months.
गांव खरखड़ा की बीपीएल कॉलोनी की नाली में बना गड्ढा। संवाद
धारूहेड़ा। गांव खरखड़ा की बीपीएल कॉलोनी में सड़क और नालियों की समस्या से लोग परेशान हैं। नाली पर लगी पाइपलाइन को ग्राम पंचायत ने दो माह पहले हटवा दिया था जिसे दोबारा नहीं लगाया गया है। नाली को पार करने के लिए लोहे का जाल नहीं लगाया गया है। इससे लोगों को नाली क्रॉस करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि नाली पर पाइपलाइन या लोहे का जाल नहीं होने के कारण रास्ते से पैदल निकलने और वाहन निकालने में दिक्कत होती है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को पंचायत के संज्ञान में लाने के बावजूद अभी तक समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विंडो पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही संबंधित पंचायत अधिकारियों को भी शिकायत भेजी है। ग्रामीण नरेश, अनिल, सुरेंद्र, बिजेंद्र आदि ने प्रशासन से मांग की कि नाली पर जल्द पाइपलाइन या मजबूत लोहे का जाल लगवाकर रास्ते को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड एवं पंचायत विकास अधिकारी धारूहेड़ा अशोक कुमार ने बताया कि बीपीएल कॉलोनी की समस्या संज्ञान में है। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। मौके का निरीक्षण करवाकर नाली पर पाइपलाइन, क्रॉसिंग की व्यवस्था कराकर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed