फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Crores of rupees are spent every year, yet garbage is seen everywhere.

Rewari News: हर वर्ष करोड़ों खर्च, फिर भी जगह-जगह नजर आता है कूड़ा

Thu, 09 Jan 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 09 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Crores of rupees are spent every year, yet garbage is seen everywhere.
फोटो: कूड़ा उठाने के लिए बाजार में पहुंची नगर परिषद की गाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था होने के बाद भी अपेक्षित सफाई नहीं नजर आ रही है। जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा रहता है। कई जगह से गाड़ी नहीं आने की शिकायत मिलती है। इसका कारण गाड़ियों की कमी है।
शहर में कई स्थान तो ऐसे हैं जहां पर कूड़े की बड़ी गाड़ियां नहीं सकती हैं। इसके लिए ई-रिक्शा की जरूरत होती है। नियमित सफाई नहीं होने से लोग मजबूरन कूड़ा इधर-उधर फेंकते हैं। घर-घर कूड़ा कलेक्शन पर करीब 5 करोड़ रुपये हर साल खर्च होते हैं। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि करीब 60 से 65 गाड़ियां कूड़ा उठाने के लिए लगाई गई हैं। लोगों का कहना है कि 40 से 50 गाड़ियां ही नजर आती हैं। सूखा और गीला कचरा अलग नहीं किया जाता है। लोग मिक्स ही गाड़ी में फेंक देते हैं। 31 दिसंबर को ठेकेदार का ठेका भी खत्म हो गया है। ठेका को लेकर निगम परिषद अधिकारियों की तरफ से मंजूरी मांगी गई है। लोग नहीं चाहते हैं कि जो एजेंसी कूड़ा उठा रही है वही एजेंसी दोबारा से लगे। क्योंकि लोग सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन


110 से टन निकलता है कूड़ा

शहर से रोजाना 100 से 110 टन कूड़ा निकलता है। जो गाड़ियां व ई-रिक्शा कर्मचारियों के पास हैं, इतने में यह कूड़ा उठाना मुश्किल है। ना तो पर्याप्त कर्मचारी हैं और ना ही कूड़ा उठाने के लिए पर्याप्त गाड़ियां हैं। गाड़ियों की और अधिक जरूरत है। शहर में करीब 31 वार्ड हैं। पौने तीन लाख की आबादी यहां पर बस्ती है। यही कारण है कि कम संसाधन और अधिक जनसंख्या के कारण शहर में हमेसा जगह-जगह कूड़ा डंप हुआ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने चलाया स्वच्छता अभियान

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की तरफ से स्वच्छता अभियान चलाया गया है। लोगों का भी सहयोग मिल रहा है। कई सामाजिक संगठन इसमें सहयोग कर रहे हैं लेकिन ज्यादा कामयाबी नहीं मिल रही है। अभी भी जिन-जिन जगहों पर सफाई की गई थी, वहां पर आसपास फिर से कूड़े का ढेर लगना शुरू हो चुका है। कुल मिलाकर, लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है ताकि वह कूड़ा इधर-उधर ना फेंके। हालांकि लोग मानते हैं कि प्रशासन की ही खामियां हैं। लोग चाहते हैं कि कूड़ेदान लगाए जाएं।



वर्जन:

कूड़ा कलेक्शन के लिए 60 से 65 गाड़ियां लगाई गई हैं। इसमें ई-रिक्शा भी शामिल हैं। 31 दिसंबर को कूड़ा उठाने वाली एजेंसी का ठेका खत्म हो गया था, जिसे दोबारा बढ़ाने के लिए अधिकारियों को अवगत कराया गया है। फिलहाल सफाई व्यवस्था अच्छे तरीके से चल रही है।-सुधीर, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed