फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   youth ride on bike snach chain from former Soldier

बाइक सवारों ने पूर्व फौजी से सोने की चेन छीनी

Thu, 05 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 05 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार दो बदमाशों ने राव तुलाराम स्टेडियम के पास पूर्व फौजी के गले से सोने की चेन तोड़ ली। चेन लूटने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। पूर्व फौजी बच्चे को स्कूल बस में बैठाने के लिए आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड स्थित शिवनगर निवासी राजेंद्र सिंह पूर्व फौजी हैं। मंगलवार को वह अपने बेटे को स्कूल बस में बैठाने के लिए राव तुलाराम स्टेडियम के पास खड़े थे। इस दौरान बाइक पर सवार होकर दो बदमाश राजेंद्र के पास पहुंचे और गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली।
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह कुछ समझ पाते इससे पूर्व ही दोनों बदमाश गायब हो चुके थे। मामले की जानकारी राजेंद्र ने स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को राजेंद्र ने बताया कि बाइक सवार दोनों ही बदमाश हेल्मेट पहने हुए थे। जिसके चलते वे उनका हुलिया नहीं देख पाये। वहीं बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। पुलिस ने राजेंद्र की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed