फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   youth entered in BMG MAL with six Cartridge

बीएमजी मॉल में 6 कारतूस लेकर घुसा युवक

Tue, 17 May 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 17 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
बीएमडी मॉल में सोमवार दोपहर एक युवक सेल्फ लोडिंग राइफल(एसएलआर) के तीन समेत छह कारतूस लेकर घुस गया। पार्किंग बेसमेंट में तलाशी के दौरान कारतूस मिले। लेकिन सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही से युवक फरार होने में कामयाब हो गया। मामले की जानकारी पर डीएसपी क्राइम पर स्थानीय फोर्स मौके पर पहुंची। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर एक सफेद शर्ट पहने हुए युवक बाइक से बीएमजी मॉल की बेसमेंट पार्किंग में पहुंचा। वहां से वह बैग लेकर लिफ्ट की ओर बढ़ा। लिफ्ट से पहले चेकिंग के दौरान सिक्योरिटी गार्ड को बैग में तलाशी के दौरान छह कारतूस मिले। तीन कारतूस एसएल राइफल के थे। वहीं तीन पिस्टल के।
विज्ञापन


गार्ड ने यहां लापरवाही बरतते हुए कारतूस अपने पास रख लिये और युवक को जाने दिया। कुछ देर बाद युवक बाइक लेकर एक अन्य साथी के साथ पार्किंग से बाइक लेकर निकल गया। इस दौरान गार्ड ने मामले की जानकारी अपने अधिकारियों को दी। एसएलआर व पिस्टल के छह कारतूस मिलने की सूचना पर डीएसपी क्राइम संजीव बलहारा भी मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों से हो रही पहचान की कोशिश
मामले में अब पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है। बीएमजी मॉल के एंट्रेंस एरिया, पार्किंग टिकट वेंडिंग स्टॉल से लेकर पार्किंग तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल युवक और न ही बाइक के नंबर की पुख्ता जानकारी मिल सकी है।
--------
टाइम ड्यूरेशन के सभी रजिस्ट्रेशन नंबर हो सकते हैं चेक
सीसीटीवी फुटेज खंगालने में अगर कुछ नहीं आया तो पुलिस के पास आरोपी युवक तक पहुंचने का एक ही सीधा रास्ता बचा है। वह है जिस समय युवक आया, उसके कुछ समय आगे-पीछे के सभी वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबरों को ट्रेस करना। गाड़ी पर सही नंबर होने की स्थिति में ही आगे का सुराग मिल सकेगा।

---------
गार्ड की तलाशी के दौरान कारतूस मिले हैं। निकलने में कामयाब रहे युवक की सीसीटीवी फुटेज के  जरिये पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपी और जुड़े अन्य लोग गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed