फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman commits suicide by jumping in front of train in Rewari

रेवाड़ी: महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पति व अन्य लोगों को मौत का जिम्मेदार बताया

Sun, 17 Jul 2022 10:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 17 Jul 2022 10:00 PM IST
सार

नांगल मूंदी व डहीना रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर शव मिला था। मृतका के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। सुसाइड नोट पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन
Woman commits suicide by jumping in front of train in Rewari
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उसने पति व अन्य लोगों को मौत का जिम्मेदार बताया है। महिला ने पुलिस से सुसाइड नोट में शव को पति व अन्य लोगों को नहीं देने का भी आग्रह किया है। राजकीय रेलवे पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सूचना मिली कि गांव नांगल मूंदी व डहीना रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त गांव मोतला कलां निवासी सुशीला पत्नी रामनिवास के रूप में हुई। पुलिस ने मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


अर्थी को भाई व बेटा ही लगाए हाथ
सुसाइड नोट में महिला ने लिखा है कि दीपा, सुहानी व रामनिवास ने झगड़ा किया और घर से निकाल जाने के लिए कहा। दीपा ने डंडे लगवाने की धमकी दी। दीपा तीन बार पुलिस लेकर आई और अब धमकी देती है। रामनिवास, दीपा व सुहानी दिन-रात परेशान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे भाई को बोलना, मेरी अर्थी को मोतला वालों को मत देना इनके किसी के हाथ मत लगाना तीनों को कड़ी सजा मिले तब मेरे को शांति मिलेगी। मेरी अर्थी को मेरे भाई राकेश व बेटा राजू ही हाथ लगाए दीपा बार--बार मेरे बेटे को भी धमकी देती है डाकखाना में पैसे हैं वह मेरे बेटे राजू को मिलने चाहिए।

भाई की शिकायत पर मामला दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में बगड़वा निवासी राकेश ने कहा है कि उसकी बहन की शादी मोतला कलां निवासी रामनिवास के साथ हुई थी। पिछले साल से उसकी बहन पर काफी अत्याचार हो रहे थे। 15 जुलाई को भी रामनिवास, दीपा व सुहानी ने उसकी बहन के साथ मारपीट की। उसका मोबाइल छीन लिया और धक्के मार कर घर से बाहर निकाल दिया था।

गांव गुवाना निवासी राजपाल व उसकी पत्नी राजपति उर्फ मुनिया ने भी कई बार मोबाइल पर धमकी दी। राजकीय रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और राकेश की शिकायत पर पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


शनिवार की सुबह सूचना मिली थी कि एक महिला का शव लाइनों पर पड़ा मिला है। मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया, एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। मृतका के परिजनों को सूचना देने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और सुसाइड नोट के आधार पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। - भूपेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, जीआरपी, रेवाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed