फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   wife of railway worker suicide

रेलवे कर्मी की पत्नी ने शौचालय में लगाया फंदा.

Fri, 10 Jun 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 10 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
wife of railway worker suicide
महिला ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 डहीना-जैनाबाद रेलवे स्टेशन के क्वार्टरों में रहने वाले एक कर्मचारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगा अपनी जान दे दी। जब वह बिस्तर नहीं मिली तो उसके पति ने ही पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


थाना खोल क्षेत्र के डहीना-जैनाबाद रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे क्वार्टर में रेलवे में कार्यरत फाटक गार्ड रिंकू कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। वह उसको इलाज के लिए डाक्टरों के पास ले जा रहा था। आज भी उसे जयपुर ले जाना था। रात्रि को वह घर पर ही सो रहा था। सुबह जब उसकी आंख खुली तो वह बिस्तर पर नहीं थी।
विज्ञापन


इसके बाद जब उसने शौचालय का दरवाजा खोलना चाहा तो वह नहीं खुला। आवाज भी दी, लेकिन वह नहीं बोली। उसने शौचालय के टीन शेड के नीचे बने एक होल से देखा तो उसने गले में चुन्नी डाल कर फांसी लगा ली थी। मामले की जानकारी स्थानीय खोल थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची डहीना पुलिस ने महिला के शव को उसके मायके से आए परिजनों के सामने शौचालय का दरवाजा तोड़ कर बाहर निकाला और कार्रवाई शुरू की। मौके पर खोल थाना प्रभारी भीष्म कुमार भी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed