{"_id":"c5288768434b2a88ff400424ece5bbd5","slug":"truck-collision-with-trala-driver-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुके ट्राले में घुसा ट्रक, चालक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुके ट्राले में घुसा ट्रक, चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Sun, 01 Nov 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पीड ब्रेकर के पास धीमे होकर रुके ट्राले में पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक जा घुसा। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड, हरिद्वार के गांव नैनपुर निवासी राशिद(22) राजस्थान से ट्रक में रुई लेकर हरिद्वार की ओर जा रहा था। सुबह करीब पांच बजे उसका ट्रक गोकलगढ़ गांव के पास ही पहुंचा था, इस दौरान आगे चल रहे ट्राले के चालक ने स्पीड ब्रेकर के पास ट्राला धीमा कर रोक दिया।
इसके बाद राशिद का तेज रफ्तार ट्रक ट्राले में जा भिड़ा। इस हादसे में राशिद की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
ब्रेक न लगने से हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि ट्राला अचानक रुकने के बाद राशिद ट्रक का ब्रेक नहीं लगा पाया था। जिसके चलते यह हादसा हुआ। वहीं दुर्घटना के बाद मौके पर भी जाम लग गया। पुलिस ने ट्रक को सड़क किनारे कराने के बाद किसी तरह जाम खुलवाया।