{"_id":"57a4e25f4f1c1bdd332b921c","slug":"train-youth-accident-rewari-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
दीक ट्रेन की चपेट में आने से दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शिनाख्त के बाद मृतकों के परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जीआरपी एसआई अभय सिंह ने बताया कि जीआरपी को शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि दो अलग-अलग घटनाओं में लाइन पार करते समय 3 लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। बताया कि गांव शाहपुर निवासी बिट्टू(24) सुबह शौच के लिए घर से निकला था। रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक के पिता रेलवे में गैंगमैन हैं।
वहीं दूसरी घटना के बारे में एसआई रामफल ने बताया कि चिरहाड़ा निवासी रामरतन(45) और मूल रूप से नेपाल और हाल में चिरहाड़ा रह रहने लालबहादुर(55) धारूहेड़ा स्थित निजी कंपनी में नौकरी करते थे। सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय वे एक लाइन से आ रही ट्रेन से बचने के प्रयास में दूसरी लाइन से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई।