फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three people committed suicide at different places in Rewari district of Haryana

रेवाड़ी: व्यापारी ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी, आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर बयां किया दर्द

Thu, 05 May 2022 08:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी, कोसली (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी, कोसली (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 05 May 2022 08:44 PM IST
सार

रेवाड़ी जिले में तीन आत्महत्या के मामले सामने आए। जिले में एक जगह व्यापारी ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की तो अन्य दो मामलों में फंदा लगाकर आत्महत्या की गई। व्यापारी ने आत्महत्या से पूर्व 2 मिनट 22 सेकेंड का वीडियो बनाकर वायरल किया। 

विज्ञापन
Three people committed suicide at different places in Rewari district of Haryana
क्रांति यादव का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक व्यापारी ने खुदकुशी कर ली। आत्महत्या से पहले व्यापारी ने 2 मिनट 22 सेकेंड का वीडियो भी बनाकर वायरल किया जिसमें वह अपनी पत्नी के मामा, साले और पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। गुरुवार की सुबह उसका शव गांव गोकलगढ़ स्थित जोहड़ के पास मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर पत्नी सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर के चार किलोमीटर दूर गांव गोकलगढ़ निवासी क्रांति यादव (35) ने शहर की ब्रास मार्केट में रेडीमेड कपड़े का शोरूम खोला हुआ था। वह पिछले काफी समय से घरेलू कलह के चलते परेशान था। उसने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। सुबह की सैर पर निकले ग्रामीणों ने उसे जोहड़ के पास पड़ा देख पहले परिजनों को सूचना दी और फिर पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ साल पहले ही उसकी मां की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। घर में उसके अलावा बुजुर्ग पिता व एक छोटा भाई है। कुछ समय से क्रांति काफी ज्यादा परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में बयां किया दर्द
क्रांति यादव ने खुदकुशी से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें क्रांति यादव खुद का नाम बताकर दावा कर रहा है कि उसकी लाइफ बहुत बढ़िया चल रही थी। उसकी पत्नी ने उसे बहुत परेशान कर दिया। कुछ लॉकडाउन की वजह से नुकसान हुआ तो पत्नी समझने लगी कि नुकसान की भरपाई नहीं होगी और उसने सारा पैसा अपने भाई को दे दिया।

मैं अपनी पत्नी और साले से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं। मैंने अपना खुद का घर बनाया, जिससे आज मैं ही बाहर हूं। जिसने मेरी शादी कराई उसके मामा से भी बात की। सास के नंबर मांगे, लेकिन नहीं मिले। बार-बार पुलिस में झूठी शिकायतें दी। मैं अपनी घरवाली, उसके भाई और मामा की वजह से अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं...।
 

मृतक क्रांति यादव के पिता राजेंद्र सिंह की शिकायत पर उसकी पत्नी के मामा, साले और पत्नी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी हिरासत में होंगे। - मनोज कुमार, थाना प्रभारी, सदर थाना।


युवक ने फंदा लगाकर दी जान
युवक के सुसाइड करने के कारण का पता नहीं पाया है। रामपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर से सटे गांव रामपुरा में रामप्रसाद के बेटे गोपाल (25) ने बुधवार की रात अपने ही घर में अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर जान दे दी।

सुबह देर तक कमरा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। खिड़की से देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। गोपाल पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ था। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची रामपुरा थाना पुलिस ने शव को नीचे उतार कर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां दोपहर के समय पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि गोपाल ने आत्महत्या किस वजह से की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दो बच्चों के पिता ने लगाया फंदा
कोसली। गांव नांगल मूंदी निवासी 43 वर्षीय दो बच्चों के पिता ने गांव बेरली के पास खेतों में एक पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद जाटूसाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर इसकी शिनाख्त में जुट गई। शव की शिनाख्त गांव नांगल मूंदी निवासी रामकिशन के रूप में हुई।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। इसके बाद में पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करके इस मामले में सामान्य कार्यवाही करते हुए शव को पंचनामा कार्रवाई के लिए रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। 


इस संबंध में जाटूसाना पुलिस एचएचओ निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही के लिए सामान्य अस्पताल रेवाड़ी भिजवा दिया है। उक्त अधिकारी ने बताया कि परिजनों ने मृतक के मरने की वजह मृतक के मानसिक रूप से परेशान होना बताई है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed